'मेरी गोद में आते ही बच्चे मुस्कुराने लगते हैं', डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में CM योगी ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
सीएम योगी ने आगे कहा कि बच्चे बेहद सच्चे होते हैं. उनकी भावनाएं पूरी तरह स्वाभाविक होती हैं. जब कोई बच्चा उनकी गोद में आता है तो उसे सुरक्षा का भरोसा मिलता है. योगी ने कहा- 'बच्चे को लगता है कि अब वह पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए वह सहज हो जाता है.'
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमतौर पर सख्त फैसलों और माफिया विरोधी कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में एक कार्यक्रम में उनका नरम और भावुक रूप देखने को मिला. डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में सीएम योगी ने बच्चों के प्रति अपने गहरे लगाव की बात करते हुए एक दिलचस्प अनुभव साझा किया.
डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में CM योगी ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
उन्होंने कहा- 'मेरी गोद में आते ही बच्चे मुस्कुराने लगते हैं.' मुख्यमंत्री ने बताया कि जब भी वे किसी गांव, कस्बे या सार्वजनिक कार्यक्रम में जाते हैं, तो कई माताएं अपने छोटे बच्चों को लेकर खड़ी रहती हैं. उनका मकसद बच्चों का अन्नप्राशन कराना होता है. योगी जी को यह कार्य बेहद पसंद है.
Also Read
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'कई बार बच्चा माता-पिता, दादा-दादी की गोद में रो रहा होता है, लेकिन जैसे ही वह मेरी गोद में आता है, उसका रोना बंद हो जाता है और वह मुस्कुराने लगता है.'
बच्चों को सुरक्षा का एहसास
सीएम योगी ने आगे कहा कि बच्चे बेहद सच्चे होते हैं. उनकी भावनाएं पूरी तरह स्वाभाविक होती हैं. जब कोई बच्चा उनकी गोद में आता है तो उसे सुरक्षा का भरोसा मिलता है. योगी ने कहा- 'बच्चे को लगता है कि अब वह पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए वह सहज हो जाता है.' कार्यक्रम में यह बात कहते ही पूरे सभागार में लोग मुस्कुरा उठे. लोग सीएम के इस सॉफ्ट और प्यारे अंदाज को देखकर भावुक हो गए.
सख्त प्रशासक से प्यारे 'चाचा' तक
योगी आदित्यनाथ को प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के सख्त एक्शन मैन के रूप में देखा जाता है, लेकिन बच्चों के साथ उनका यह जुड़ाव उनके व्यक्तित्व के दूसरे पहलू को दर्शाता है. वे बच्चों के अन्नप्राशन कराने को विशेष महत्व देते हैं और इसे अपना सौभाग्य मानते हैं.
कार्यक्रम का मकसद
डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है. सीएम योगी का यह निजी अनुभव सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. लोग उनकी इस छवि को सराह रहे हैं.