menu-icon
India Daily

'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर सीएम योगी बोले- 'नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास में बाधा'

सीएम योगी ने अपील की कि आज के इस दिन हम सब मिलकर नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करें. हर व्यक्ति को जागरूक करना चाहिए ताकि आने वाला कल बेहतर और स्वस्थ हो.

antima
Edited By: Antima Pal
'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर सीएम योगी बोले- 'नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास में बाधा'
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर नशे की समस्या को लेकर गंभीर चिंता जताई है. ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास में बड़ी बाधा है. यह न केवल व्यक्ति की सोच को कमजोर करता है, बल्कि उसके स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को बर्बाद कर देता है.

'नशा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास में बाधा'

सीएम योगी ने अपील की कि आज के इस दिन हम सब मिलकर नशा-मुक्त समाज बनाने की दिशा में काम करें. हर व्यक्ति को जागरूक करना चाहिए ताकि आने वाला कल बेहतर और स्वस्थ हो. उन्होंने लिखा- 'आइए, आज 'अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस' के अवसर पर नशा-मुक्त समाज की दिशा में हर व्यक्ति को जागरूक कर एक बेहतर कल की ओर बढ़ें.'

मुख्यमंत्री ने नशे को समाज के लिए घातक बताते हुए कहा कि यह युवाओं की ऊर्जा को नष्ट करता है. नशे की लत लगने से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाता है. परिवार टूट जाते हैं, समाज में अपराध बढ़ता है और देश का विकास रुक जाता है. इसलिए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

उत्तर प्रदेश सरकार नशा मुक्ति को लेकर लगातार अभियान चला रही है. प्रदेश में नशा तस्करों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. कई जिलों में नशा मुक्ति केंद्र चलाए जा रहे हैं जहां लत में फंसे लोगों को न केवल इलाज बल्कि नई जिंदगी भी दी जा रही है.