menu-icon
India Daily

CM योगी का जनता दर्शन, मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर सख्ती; अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लिए.

Shilpa Shrivastava
CM योगी का जनता दर्शन, मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर सख्ती; अतिक्रमण तुरंत हटाने के निर्देश
Courtesy: Pinterest

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लिए. सीएम ने हर फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके दुख-दर्द को समझा. मुख्यमंत्री योगी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का जल्दी और उचित समाधान किया जाए. कोई भी शिकायत लंबे समय तक लटकी नहीं रहनी चाहिए.

मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर सख्ती:

जनता दर्शन के दौरान मथुरा से एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि चकरोड पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है. उन्होंने कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत सख्त हो गए. उन्होंने जिलाधिकारी को तुरंत मौके पर जाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. सीएम ने साफ कहा कि अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से अतिक्रमण की निगरानी करने का भी निर्देश दिया.

शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं पर ध्यान:

जनता दर्शन में शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक मदद, बिजली, पुलिस और राजस्व से जुड़ी कई शिकायतें आईं. मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की बातें ध्यान से सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार हर समस्या का समाधान करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार 25 करोड़ उत्तर प्रदेशवासियों के साथ हमेशा खड़ी है.

भीषण गर्मी में सावधानी की सलाह:

भीषण गर्मी को देखते हुए सीएम योगी ने लोगों से खास अपील की. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दोपहर में सिर्फ बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए. उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए संतुलित खान-पान और पानी पीने की भी सलाह दी.
यह जनता दर्शन कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का एक अच्छा माध्यम साबित हो रहा है. योगी सरकार का फोकस विकास के साथ-साथ आम जन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर है.