Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

साइकिल की वाल्व से हो रही बिजली की चोरी, छापेमारी में खुला राज तो आधे गांव पर हो गया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक टोले से बिजली चोरी करने का अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी करने पहुंचे बिजली अधिकारियों ने पाया कि लोग बिजली चुराने के लिए साइकिल की वाल्व बॉडी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस छापेमारी में 24 बिजली चोरों का पता चला. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है. भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ी है. बिजली की मांग बढ़ने के साथ बिजली चोरी भी बढ़ी है.

Social Media
India Daily Live

भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत भी बढ़ी है. खपत बढ़ने के वजह से समय-समय पर लाइट काटी भी जा रही है. भीषण गर्मी में लोग बिजली की चोरी करके खुद को राहत पहुंचा रहे हैं. बिजली की चोरी कोई बात नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक बिजली चोरी का अनोखा मामला सामने आया है जो आपको चौंका देगा. कन्नौज में लोग साइकिल की वाल्व बॉडी लगाकर बिजली चोरी को अंजाम दे रहे हैं. छापेमारी में बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

बिजली कटौती को लेकर यूपी के राज्यमंत्री असीम अरुण ने दो दिन पहले एक मीटिंग की थी. इस मीटिंग में बिजली विभाग के अधिकारी शामिल हुए थे. साथ ही साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. बिजली विभाग के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बहस भी हुई. मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि बिजली की चोरी हो रही है इसलिए बिजली की कटौती हो रही है.

बिजली चोरी रोकने के लिए की गई छापेमारी

बिजली चोरी को रोकने के लिए कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में छापेमारी की गई. छापेमारी में पता चला कि लोग साइकिल की वाल्व बॉडी लगाकर बिजली की चोरी कर रहे है.

साइकिल की वाल्व के जरिए बिजली की हो रही चोरी

इस चोरी के संबंध में बिजली अधिकारी रविंद्र ने बताया कि लाहौरी टोला में उन्होंने बिजली चोरी को रोकने के लिए छापेमारी की. छापेमारी में कुछ लोग मीटर में तार जाने से पहले ही तार काटकर उसके ऊपर वाल्व बॉडी लगाकर बिजली की चोरी कर रहे हैं.

24 लोगों  के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बिजली चुराने वाले लोग बड़ी ही आसानी से शातिर तरीके से बिजली चोरी को अंजाम दे रहे हैं. लाहौरी टोला में बिजली का लोड बढ़ता जा रहा था. छापेमारी में इलाके के 24 लोग पकड़े गए. 24 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है.