यूपी में नाई के सैलून पर चल गया बुलडोजर, थूक लगाकर मसाज करने का वीडियो हुआ था वायरल
Bulldozer Action On Barber Salon: उत्तर प्रदेश में उस सैलून पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है, जहां नाई थूक से एक कस्टमर के चेहरे पर मसाज करते देखा गया था. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद आरोपी नाई को गिरफ्तार कर लिया गया था. अब प्रशासन की ओर से नाई के सैलून पर बुलडोजर चलाया गया है. दावा किया गया है कि सैलून का निर्माण अतिक्रमण कर किया गया था.
Bulldozer Action On Barber Salon: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक नाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो एक कस्टमर के चेहरे की मसाज थूक से करता दिखा था. मामले की जानकारी के बाद प्रशासन ने नाई के सैलून को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया है. दावा किया जा रहा है कि अतिक्रमण कर सैलून का निर्माण किया गया था.
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने यूसुफ नाम के नाई को गिरफ्तार कर लिया था. वीडियो में यूसुफ़ एक कस्टमर के चेहरे पर क्रीम लगाते और मालिश करते हुए देखा जा सकता है. मसाज के दौरान कस्टमर की आंखें बंद होती हैं. मौके का फ़ायदा उठाते हुए नाई अपने बाएं हाथ पर थूकता है और कस्टमर के चेहरे पर मसाज करने लगता है. इस दौरान मसाज करा रहा कस्टमर नाई की इस हरकत से अनजान होता है.
Also Read
थूक से मसाज के बाद दिखाया अंगूठा
वीडियो में यूसुफ को थूक से मसाज करने के बाद अंगूठा दिखाते हुए देखा गया. वहीं, जब कस्टमर आंखें खोलता है, तो मुस्कुराते हुए अंगूठा दिखाता है. उधर, वीडियो वायरल होने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने यूसुफ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की टीम बुधवार शाम को भी दुकान पर बुलडोजर चलाने पहुंची थी, लेकिन भीड़ का विरोध देख टीम बैरंग लौट गई थी. इसके बाद आज सुबह एक बार फिर प्रशासन की टीम छिबरामऊ चौराहे पर बुलडोजर एक्शन के लिए पहुंची और नाई के 'रॉयल सैलून' को गिरा दिया.