West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर लाया...फूफा ने 3 साल की मासूम का किया बलात्कार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए उसके फूफा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था.

Social Media
Babli Rautela

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए उसके फूफा को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया था. और कीमत बहुत सस्ती है. पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उनकी तीन साल की बेटी को चॉकलेट दिलाने के बहाने उसका फूफा घर से बाहर ले गया था.

पुलिस ने बताया कि जब बच्ची घर लौटी तो उसने अपनी मां को कुछ गलत होने की जानकारी दी. बच्ची की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ आरोपी फूफा हीरा लाल (40) ने दुष्कर्म किया है. कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सिंह ने बताया कि बच्ची की चिकित्सीय जांच कराई गयी और आरोपी को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)