अश्लील वीडियो बनाकर 5 साल तक किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव तो टूट गया युवती के सब्र का बांध और फिर...
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया. लड़के ने जब लड़की से इस्लाम धर्म अपनाने को कहा तो उसने मना कर दिया. इसके बाद युवक बंधक बनाकर उसे अपने घर ले आता है और उसकी खूब पिटाई करता है. किसी तरह युवती वहां से भागकर अपनी जान बचाती है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक युवक ने एक युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था. इस वीडियो की मदद से उसने युवती के साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया. लेकिन 5 साल बाद जब युवती के सब्र का बांध टूटा तो आरोपी जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गया. पूरा मामला कन्नौज जिले के एक गाव का है. इतना ही नहीं युवक लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले युवक ने वीडियो बनाया फिर वह एक दिन युवती के घर पहुंचकर उसका दुष्कर्म करता है. और वीडियो बना लेता है. इसके बाद वह वीडियो के दम पर 5 साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा.
मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव और 5 साल तक किया दुष्कर्म
मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि लड़की के माता पिता बचपन में ही गुजर गए थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपी मुस्लिम युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसके साथ 5 साल तक दुष्कर्म किया.
मुस्लिम युवक ने युवती पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया. जब युवती ने मना किया तो युवक जबरदस्ती लडकी को अपने घर ले आया. यहां उसने युवती की खूब पिटाई की. इस घटना में लड़के के घरवालों ने भी लड़के का साथ दिया.
चंगुल से भागकर बचाई जान और दर्ज कराया मुकदमा
युवक का नाम सिराजुद्दीन बताया जा रहा है. धर्म परिवर्तन न करने पर उसने युवती को बंधक बनाकर पीटा. युवती को अपने घर में बंधक बनाया. किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से भाग निकलती है. युवती तुरंत अपने चाचा के पास पहुंचती है. इसके बाद चाचा उसे इंदरगढ़ थाने ले जाते हैं. चाचा ने थाने में तहरीर दी और सिराजुद्दीन और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
जेल भेजे गए आरोपी, पुलिस कर रही है आगे की कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने आरोपी सिराजुद्दीन और उसके भाई रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का भाई भी की बार युवती के साथ दुष्कर्म कर चुका है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले को लेकर कन्नौज के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
और पढ़ें
- Ayodhya Rape Case: 'पैसे देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे सपा नेता', पीड़िता की मां का आरोप
- कोटे के अंदर कोटा देने वाले SC के फैसले से सहमत नहीं BSP, मायावती ने फैसले पर क्या कह दिया?
- दहेज के लिए पत्नी को बीच हाईवे पर गाड़ी से दिया उतार, बोला- 'तुम मेरी कार में बैठने के लायक...', फिर अकेली पत्नी ने...