प्रयागराज के एक लाख लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर, जलभराव की समस्या होगी खत्म
बारिश शुरू होते ही जार्जटाउन, टैगोर टाउन, कर्नलगंज, एलनगंज, अलोपीबाग, मलाकराज, बाघम्बरी हाउसिंग, बैरहना, महर्षि भरद्वाजपुरम और बाघम्बरी स्कीम वार्ड में पानी भर जाता है. 20-25 मिनट की बारिश में गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं.
प्रयागराज: शहर के हजारों परिवारों को अब बारिश के मौसम में जलभराव की परेशानी से मुक्ति मिलने वाली है. जार्जटाउन, टैगोर टाउन समेत 10 वार्डों के करीब एक लाख लोगों की सालों पुरानी समस्या जल निगम जल्द ही हल करने जा रहा है. परेड मैदान में 22.87 करोड़ रुपये की लागत से नया बाढ़ पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा, जो तेजी से पानी निकालकर इलाकों को सूखा रखेगा.
प्रयागराज के एक लाख लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर
बारिश शुरू होते ही जार्जटाउन, टैगोर टाउन, कर्नलगंज, एलनगंज, अलोपीबाग, मलाकराज, बाघम्बरी हाउसिंग, बैरहना, महर्षि भरद्वाजपुरम और बाघम्बरी स्कीम वार्ड में पानी भर जाता है. 20-25 मिनट की बारिश में गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो जाती हैं. लोग कई घंटों तक घरों में कैद रह जाते हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, दूध-राशन की सप्लाई रुक जाती है और सड़कों पर आवागमन ठप हो जाता है.
इस समस्या को दूर करने के लिए जल निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. परेड मैदान में नया पंपिंग स्टेशन बनने के बाद पानी कुछ ही घंटों में निकाला जा सकेगा. इसके लिए प्रमुख नालों के पास अंडरग्राउंड टैंक बनाया जाएगा. इस टैंक से परेड मैदान तक करीब 20 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी. पंपिंग स्टेशन के जरिए पानी को बांध के पार सीधे गंगा नदी में पहुंचा दिया जाएगा.
Also Read
कब तक पूरा होगा काम?
जल निगम के अधिकारियों के अनुसार पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा. पूरा प्रोजेक्ट पूरा होने में करीब 12 महीने का समय लग सकता है. काम पूरा होते ही इन 10 वार्डों में जलभराव की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी. शहरवासी इस खबर से काफी खुश हैं.