मारेगा, मारेगा, मारेगा...यूपी रोडवेज की बस को लेकर फरार हुआ नशेड़ी, यात्रियों में मची चीख पुकार, सामने आया वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "ऐसा लग रहा था कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो जाएगा." इसके बाद ड्राइवर ने मोटरसाकिल पर सवार होकर बस का पीछा किया. आखिर में नशेड़ी ने बस को गड्ढे में उतार दिया.

A drug addict absconded with a UP Roadways bus in Bijnor Video surfaced
Sagar Bhardwaj

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया. एक नशे में धुत और मंदबुद्धि युवक ने रोडवेज बस को चुराकर कई किलोमीटर तक बेकाबू ढंग से चलाया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "ऐसा लग रहा था कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो जाएगा." इसके बाद ड्राइवर ने मोटरसाकिल पर सवार होकर बस का पीछा किया. आखिर में नशेड़ी ने बस को गड्ढे में उतार दिया.

चालक ने बस में ही छोड़ी चाबी

यह हादसा उस समय हुआ जब कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस आगवन अड्डे पर यात्रियों को बैठाने के लिए खड़ी थी. बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए चाबी बस में ही छोड़ दी और बाहर चला गया. इसी दौरान एक नशेड़ी युवक बस में घुसा, ड्राइवर की सीट पर बैठा और बस को स्टार्ट कर तेज रफ्तार से भगा ले गया. एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "हम बाइक से बस के पीछे-पीछे भाग रहे थे. अंदर बैठे लोग चिल्ला रहे थे."