अचानक जयपुर उतरा वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी का प्लेन, ATC को घुमाना पड़ा फोन; जानें क्या है माजरा
रविवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त हलचल मच गई जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना और डिप्टी पीएम तारास कच्का का विशेष विमान फ्यूल की कमी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग के लिए उतरा. यह विमान यूक्रेन से टोक्यो जा रहा था.
Volodymyr Zelensky Wife: रविवार सुबह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विशेष विमान की इमरजेंसी लैंडिंग ने सबका ध्यान खींचा. यह प्लेन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की और उप-प्रधानमंत्री तारास कच्का को लेकर जा रहा था. विमान यूक्रेन से जापान के टोक्यो की उड़ान पर था, लेकिन हवा में ही फ्यूल की कमी हो गई, जिससे उसे तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट पर उतरना पड़ा.
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6:30 बजे पायलट ने जयपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और ईंधन की कमी की जानकारी दी. इसके बाद तुरंत लैंडिंग की अनुमति दी गई. विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ और उसमें तुरंत फ्यूल भरा गया.
करीब डेढ़ घंटे की रुकावट के बाद सुबह 8:15 बजे विमान फिर से उड़ान भर सका. इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे.
Also Read
- लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार की आवाज में सैयारा का टाइटल ट्रैक, Big B के साथ नजर आई ये एक्ट्रेस, AI वर्जन पर सोशल मीडिया में भिड़े फैंस
- Vice President Candidate: संघ की मर्जी से तय होगा चेहरा? बीजेपी उपराष्ट्रपति उम्मीदवार पर कर रही गहन मंथन
- CM योगी ने बहनों को दिया राखी का तोहफा, 3 दिन तक फ्री में कर पाएंगी बस में सफर
कौन हैं ओलेना जेलेंस्का?
ओलेना जेलेंस्का यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी हैं. वोलोदिमीर जेलेंस्की यूक्रेन के छठे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 2019 में भारी बहुमत से चुनाव जीता था. राजनीति में आने से पहले वे एक मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन थे.
जेलेंस्की की ग्लोबल पहचान
वोलोदिमीर जेलेंस्की उस समय अंतरराष्ट्रीय चर्चा में आए जब 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था. उन्होंने युद्ध के दौरान देश छोड़ने से इनकार किया और डटे रहे, जिससे उन्हें दुनियाभर में समर्थन और पहचान मिली. हालांकि यह इमरजेंसी लैंडिंग थी, लेकिन कोई दुर्घटना नहीं हुई. एयरपोर्ट स्टाफ ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में रखा और VIP यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की.