जयपुर अजमेर हाईवे पर ट्रॉला ने रौंद डाला पूरा परिवार, 4 बच्चों की मौत
अजमेर हाईवे पर 200 फीट बाईपास रोड के पास एक ट्रेलर कुछ लोगों से टकरा गया. पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं. और जानकारी का इंतजार है.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में मंगलवार सुबह एक बहुत दुखद हादसा हो गया. श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ट्रेलर ने लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले के ढक्कन पर खड़े 3 बच्चों समेत 5 लोगों को रौंद दिया.
हादसा इतना भयानक था कि शवों के चिथड़े उड़ गए. एक शव के दो टुकड़े हो गए. सभी लोग नाले में गिर गए. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों और घायलों को नाले से निकाला. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया.
Also Read
- राजस्थान का वह मंदिर, जहां मां दुर्गा की पूजा करता है मुस्लिम परिवार, जानिए सदियों पुरानी परंपरा
- खेत में हादसा होने पर मिलेगा 2 लाख रुपये तक का मुआवजा, जानें मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की पूरी जानकारी
- राजस्थान को PM मोदी की मेगा सौगात, जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू; 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का भी शुभारंभ
पुलिस कर रही मामले की जांच:
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. इसे हिट एंड रन मामला बताया जा रहा है.