IPL 2026 US Israel Iran War

'मेरी शादी फाइनल कराओ', कुंवारे भक्त ने खाटूश्यामजी के दरबार में लगाई अरदास, पर्ची में लिखी ये बात

राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर आस्था और भक्ति का अनुपम केंद्र है. हाल ही में एक कुंवारे भक्त की मनोकामना से भरी पर्ची ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

x
Garima Singh

Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर आस्था और भक्ति का अनुपम केंद्र है. हाल ही में एक कुंवारे भक्त की मनोकामना से भरी पर्ची ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इस भक्त ने बाबा खाटूश्यामजी के दरबार में अपनी शादी जल्दी होने की प्रार्थना की है. पर्ची में लिखी गई मनोकामना ने भक्त की गहरी आस्था और बाबा के प्रति अटूट विश्वास को उजागर किया है.

भक्त ने अपनी पर्ची में बाबा से मार्मिक अपील की है. पत्र में लिखा है, "खाटू वाले श्याम, मैं मेरी मनोकामना आपको बता रहा हूं. मैं घर पहुंचूं तब तक मेरी सगाई का फाइनल हो जाना चाहिए. मेरे काम में तरक्की होनी चाहिए. जैसे ही मेरी शादी होती है, आपके दर्शन करने आऊंगा और सवा किलो मिठाई का भोग चढ़ाऊंगा. मेरी शादी जल्दी फाइनल कर दो मालिक बाबा. जय खाटूश्याम." इस पत्र में भक्त ने न तो अपना नाम लिखा और न ही कोई पता, फिर भी यह पर्ची भक्तों के बीच चर्चा का विषय बन गई. यह पत्र बाबा के प्रति भक्त की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, जो अपनी शादी के लिए बाबा की शरण में आया है.

आस्था का अनमोल धाम

खाटूश्यामजी मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक शक्ति के लिए देश-विदेश में जाना जाता है. यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और बाबा की कृपा से उनके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इस मंदिर में एक अनोखी परंपरा है, जहां भक्त अपनी इच्छाएं पर्ची में लिखकर बाबा को भेंट करते हैं. ये पर्चियां अक्सर गर्भगृह के आसपास या दर्शन लाइनों में बांधी जाती हैं, जिनके साथ नारियल और भगवा धागा भी चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि ऐसी पर्चियों में लिखी मनोकामनाएं बाबा शीघ्र पूरी करते हैं. इस परंपरा के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है, जो अपनी आस्था का प्रदर्शन करते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पर्ची

यह पर्ची भले ही गुमनाम भक्त की हो, लेकिन इसकी भावनाएं और बाबा के प्रति श्रद्धा ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह घटना दर्शाती है कि बाबा खाटूश्यामजी के प्रति भक्तों का विश्वास कितना अटल है. भक्त ने न केवल अपनी शादी की कामना की, बल्कि बाबा की कृपा से करियर में तरक्की और सुखी जीवन की भी प्रार्थना की. यह आस्था और विश्वास ही है, जो भक्त को बाबा के दरबार तक खींच लाया.

आस्था से भरा वादा

भक्त ने वादा किया है कि शादी होने पर वह बाबा के चरणों में सवा किलो मिठाई का भोग चढ़ाएगा. यह वादा उनकी भक्ति की गहराई को दर्शाता है. खाटूश्यामजी मंदिर में ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी होने पर बाबा को धन्यवाद देने के लिए भटक पदार्थ अर्पित करते हैं. यह मंदिर न केवल आध्यात्मिक शांति का केंद्र है, बल्कि भक्तों के लिए उम्मीद की किरण भी है.