पंजाब में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 3 से 5 सितंबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग ने 3 से 5 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासतौर पर उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

ANI
Shanu Sharma

मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर में भारी बारिश को देखते हुए पीला अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में किसी तरह की विशेष चेतावनी नहीं दी गई है.

4 सितंबर को बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है. इस दिन पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा. 5 सितंबर को भी इन्हीं जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग ने लोगों को तेज बारिश के सतर्क रहने की सलाह दी है.

लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लगातार तीन दिनों तक बारिश की संभावना के बाद 6 सितंबर को भी पंजाब के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि इस दिन किसी भी जिले में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन भी हल्की बारिश हो सकती है.


पंजबा में होने वाले इस तीन दिन के बारिश से उन इलाकों को राहत मिल सकती है सबसे ज्यादा बारिश का इंतजार था. हालांकि स्थानीय स्तर पर मौसम में कभी भी बदलाव संभव है, इसलिए लोगों को ताजा मौसम जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

ज्यादातर इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम

इससे पहले बुधवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा था. हालांकि कुछ जिलों में हल्की और स्थानीय बारिश दर्ज की गई. हिमाचल प्रदेश से सटे क्षेत्रों के अलावा लुधियाना और जालंधर में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई. बारिश की मात्रा कम रहने के बावजूद इससे तापमान में राहत मिली. पिछले कुछ दिनों से सामान्य से ऊपर चल रहा तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है. राज्य का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़ा, लेकिन यह सामान्य के आसपास बना रहा. अब मौसम विभाग के 3 से 5 सितंबर के पूर्वानुमान के बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है.