US Israel Iran War

'मिशन चढ़दीकला' के साथ मान सरकार ने रखी पारदर्शिता की नई नींव, सिर्फ 24 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों ने किया दान

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए ‘मिशन चढ़दीकला’ शुरू किया है. इस अभियान के तहत ‘रंगला पंजाब विकास फंड’ में स्वैच्छिक दान जमा किए जा रहे हैं.

aap
Sagar Bhardwaj

पंजाब इस समय बाढ़ की भयंकर मार झेल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुआई में ‘मिशन चढ़दीकला’ ने नई उम्मीद जगाई है. यह अभियान सिर्फ राहत देने तक सीमित नहीं, बल्कि पंजाब के गांवों और शहरों को फिर से समृद्ध बनाने का संकल्प है. पंजाबी और एनआरआई समुदाय को एकजुट कर यह मिशन पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पुनर्निर्माण की दिशा में काम कर रहा है.

रंगला पंजाब विकास फंड

‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत सारा दान ‘रंगला पंजाब विकास फंड’ में जमा होता है. इस फंड को संचालित करने के लिए ‘रंगला पंजाब सोसाइटी’ बनाई गई है, जो सरकारी बजट पर निर्भर नहीं है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक मॉनिटरिंग कमिटी हर पैसे का हिसाब रखेगी, और दान का ब्योरा वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

जबरदस्त जन समर्थन


मिशन शुरू होने के पहले 24 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों ने दान दिया. आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया. इसके अलावा, 50 ट्रैक्टर और 10 जेसीबी मशीनें राहत कार्यों के लिए दी गईं, जो जनता के भरोसे को दर्शाता है.

पारदर्शिता का वादा
सरकार ने वादा किया है कि हर दान का पूरा हिसाब रखा जाएगा. एनआरआई दान को एफसीआरए छूट और कॉर्पोरेट दान को सीएसआर में शामिल किया जाएगा. यह कदम अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए उठाया गया है.

पंजाब की एकजुटता

मुख्यमंत्री मान ने पहले 1000 दानियों का धन्यवाद किया और सभी से इस मिशन में शामिल होने की अपील की. ‘मिशन चढ़दीकला’ पंजाब की हिम्मत और एकता का प्रतीक है, जो संकट में भी राज्य को मजबूत बनाने का संदेश देता है.