रोजगार और शिक्षा पर बड़ा फोकस, युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए पंजाब सरकार ने किए बड़े ऐलान
पंजाब सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा सुधार पर जोर दे रही है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार काम कर रही है. चलिए जानते हैं आगे उन्होंने क्या कहा.
पंजाब: मान सरकार युवाओं को बेहतर भविष्य देने पर काम कर रही है. पंजाब में आप सरकार युवाओं के लिए बेहतर अवसर देने के लिए, नौकरियां बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम कर रही है. इसे लेकर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पेपर लीक की घटनाएं लगातार हो रही हैं. हाल के समय में 29 बार पेपर लीक हो चुके हैं. इससे साफ पता चलता है कि देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.
पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है. चीमा ने कहा, 'मान सरकार पंजाब को युवाओं के लिए जीवंत राज्य बनाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है. हम रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार रहे हैं और युवाओं को बेहतर भविष्य देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.'
Also Read
युवा-केंद्रित योजनाओं पर हो रहा काम- हरपाल सिंह चीमा
पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार युवा-केंद्रित योजनाओं पर लगातार काम कर रही है. स्कूलों-कॉलेजों को बेहतर बनाने, युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने जैसे काम तेजी से हो रहे हैं. पंजाब सरकार का दावा है कि वह गलत नीतियों के बावजूद युवाओं का भविष्य बचाने के लिए लड़ रही है. वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने युवाओं से अपील की कि वे पंजाब सरकार के साथ खड़े हों और एक बेहतर भविष्य बनाने में मदद करें.
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में समान अंक लाने वाले छात्रों को अब एक ही रैंक देने का फैसला किया है. अब जन्म तिथि के आधार पर रैंक नहीं काटी जाएगी. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया. 31 मई को 'सितारे जमीन ते' कार्यक्रम में सीएम मान ने टॉपर्स को सम्मानित किया.
उस समय कुछ छात्रों ने बताया कि समान अंक होने के बावजूद उनकी रैंक जन्म तिथि के कारण कम हो जाती है. इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने PSEB को निर्देश दिए.शिक्षा मंत्री ने इसे छात्र-हितैषी ऐतिहासिक कदम बताया. साथ ही, पेपर में बदलाव करके नकल रोकने और रट्टा मारने की प्रथा खत्म करने का भी फैसला किया गया है.