सरकारी स्कूलों के बच्चों में उत्साह, 'ब्राइट माइंड्स पंजाब' कार्यक्रम में मान सरकार की शिक्षा क्रांति को सराहा

Punjab Bright Minds Program: पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों में शिक्षा को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की शिक्षा क्रांति का असर अब साफ दिख रहा है.

Pinterest
Shilpa Srivastava

Punjab Bright Minds Program: पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों में शिक्षा को लेकर नया उत्साह देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की शिक्षा क्रांति का असर अब साफ दिख रहा है. ब्राइट माइंड्स पंजाब कार्यक्रम के तहत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस लुधियाना में बच्चों से खास मुलाकात की. 

इस दौरान बच्चों ने खुलकर बात की और मान सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए क्रांतिकारी कामों की तारीफ की. बच्चों ने बताया कि अब स्कूलों में बेहतर पढ़ाई, खेलकूद, कंप्यूटर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं. वे खुश हैं कि सरकार उनकी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है.


मान सरकार की पहल:

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी है. सरकारी स्कूलों को नई सुविधाएं दी जा रही हैं. शिक्षकों की ट्रेनिंग, बेहतर बुनियादी ढांचा, डिजिटल क्लासरूम और खेल सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति लाकर बच्चों का भविष्य संवारने का काम किया जा रहा है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी बच्चों की प्रतिक्रियाओं को सकारात्मक बताया और कहा कि सरकार लगातार स्कूलों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है.

यह कार्यक्रम पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनकी राय जानने का एक अच्छा माध्यम साबित हुआ. बच्चों की खुशी और उत्साह देखकर लग रहा है कि मान सरकार की शिक्षा नीति सही दिशा में काम कर रही है.