पंजाब में ग्रामीण कनेक्टिविटी में क्रांति, मान सरकार ने फिर शुरू किए 3000 बस रूट
पंजाब सरकार ने परिवहन क्षेत्र में कई नई पहल की हैं.मार्च 2025 में फिरोजपुर से डेरा ब्यास के बीच डायरेक्ट बस सेवा शुरू की गई, जो यात्रियों को राहत प्रदान कर रही है. इसी तरह, अन्य जिलों में भी नई रूट्स जोड़े जा रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे.
चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के 3,000 बंद पड़े बस रूट्स को पुनर्जीवित करने की दिशा में तेजी दिखाई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह योजना न केवल ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि 10,000 से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगी. यह पहल पंजाब के युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देगी.
3000 बस रूट्स की बहाली
रोजगार और कनेक्टिविटी का डबल बेनिफिटमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हमेशा जोर दिया है कि युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना सरकार का लक्ष्य है.इसी विजन को साकार करते हुए परिवहन विभाग ने 3,000 नई बसों के संचालन की योजना बनाई है, जिसमें प्रत्येक बस कम से कम तीन युवाओं को रोजगार देगी.
10000 युवाओं के आएंगे अच्छे दिन
इससे कुल 10,000 से अधिक युवा अपने परिवहन व्यवसाय शुरू कर सकेंगे. सरकार ने युवाओं को बसें खरीदने के लिए आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई है, जो बेरोजगारी की समस्या से निपटने में सहायक सिद्ध होगी. परिवहन मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर ने कहा, "मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हम न केवल घोषणाएं कर रहे हैं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू भी कर रहे हैं.ये परमिट युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का पासपोर्ट हैं."
इस योजना के तहत अब तक 154 स्टेज कैरिज परमिट जारी हो चुके हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 5 के अनुरूप हैं.ये परमिट ग्रामीण संपर्क सड़कों और जिला सड़कों पर मिनी बसों के संचालन के लिए दिए गए हैं.
ग्रामीण पंजाब को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम
लंबे समय से बंद पड़ी ग्रामीण बस सेवाओं को बहाल करने से गांवों और शहरों के बीच की दूरी कम हो जाएगी.किसान, मजदूर, छात्र और आम जनता को दैनिक यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी.मुख्यमंत्री मान ने कहा, "हर बस एक परिवार के लिए रोजगार का दरवाजा है.हम युवाओं को अवसर के साथ विश्वास भी दे रहे हैं." यह योजना पंजाब के 10,000 से अधिक गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे आर्थिक विकास को बल मिलेगा.
पिछले कुछ महीनों में पंजाब सरकार ने परिवहन क्षेत्र में कई नई पहल की हैं.मार्च 2025 में फिरोजपुर से डेरा ब्यास के बीच डायरेक्ट बस सेवा शुरू की गई, जो यात्रियों को राहत प्रदान कर रही है. इसी तरह, अन्य जिलों में भी नई रूट्स जोड़े जा रहे हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे.
युवा सशक्तिकरण: मान सरकार का निरंतर प्रयास
भगवंत मान सरकार ने पिछले 41 महीनों में 55,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं. अब यह बस रूट योजना स्वरोजगार को बढ़ावा देकर बेरोजगारी दर को और कम करेगी.सीएम मान ने अक्टूबर 2025 में कहा था कि सरकार शिक्षा क्रांति के माध्यम से युवाओं को जॉब गिवर्स बनाने पर काम कर रही है. 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना और मुफ्त बस सेवाएं इसका प्रमाण हैं. दूसरी ओर, दिल्ली में DTC बसों की कमी से जनता परेशान है, जहां घंटों इंतजार और असुरक्षित यात्रा आम बात हो गई है. पंजाब में AAP सरकार ने साबित किया है कि साफ नीयत से विकास संभव है.
भविष्य की योजनाएं: और तेज होगा विकास का पहिया
परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि अगले कुछ महीनों में शेष रूट्स भी चालू हो जाएंगे.युवाओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम और सब्सिडी स्कीम भी शुरू की जाएंगी.यह योजना पंजाब को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.मुख्यमंत्री मान का संदेश साफ है - पंजाब का युवा ताकत है, और सरकार उसे उड़ान भरने का मौका देगी.क्या यह योजना पंजाब की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी? आने वाले समय में इसका असर साफ दिखेगा.