45 साल की महिला... 23 का बॉयफ्रेंड, बेटी डाल रही थी खलल, हत्या के बाद सूटकेस में पैक कर जंगल में जलाया
पंजाब के नवांशहर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जिसमें एक 45 साल की तलाकशुदा महिला का 23 के प्रेमी ने उसकी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के नवांशहर जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. इस मामले में एक 45 साल की तलाकशुदा महिला के 23 साल के प्रेमी ने उसकी 16 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने लड़की के शव को सूटकेस में पैक करके जंगल में जलाने की पूरी कोशिश की.
नवांशहर की इस महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था. जिसके बाद वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती थी. कुछ दिनों पहले उसकी मुलाकात 23 साल के गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी से हुई. महिला और युवक के बीच रिश्ता बना और वह लगातार घर पर आने-जाने लगा. महिला की बेटी को वह लड़का पसंद नहीं था, जिसकी वजह से वह विरोध करती थी.
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी मां को बार-बार समझाती थी. लड़की को गोपी का घर आना बिल्कुल पसंद नहीं था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच बहस होती थी. घर में धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा. लड़की दोनों के रिश्ते में बाधा बनने लगी, जिसकी वजह से उन्हें डर था कि उनके संबंध के बारे में सबको पता न चल जाए. इसी वजह से आरोपी ने लड़की की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक 29 मई को जब महिला घर से बाहर गई हुई थी, तब उसकी बेटी घर में अकेली थी. पुलिस के मुताबिक इसी दौरान गोपी घर पहुंचा और उसने लड़की का गला घोंटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी.
क्या है पूरा मामला?
आरोपी लड़की की हत्या करने के बाद रुका नहीं बल्कि उसके शव को एक सूटकेस में ठूंस कर जंगल की ओर ले गया और उसे जलाने की कोशिश की. हालांकि उसकी कोशिश पूरी तरह से कामयाब नहीं हुई. महिला जब वापस लौटी ओर लड़की घर पर नहीं दिखी तो उसने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब इस युवक के बारे में पता चला.
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो शक और भी ज्यादा गहरा हो गया. सीसीटीवी में गोपी सूटकेस लेकर जाते नजर आया. जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी. जिसके बाद आरोपी ने अपने जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसके शव को जंगल में जला दिया. जब पुलिस जंगल में जांच करने पहुंची तो वहां केवल कंकाल मिला. आरोपी को फिलहाल रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
और पढ़ें
- 'तुम्हारे पापा चरस के साथ पकड़े गए हैं अगर...', वीडियो कॉल पर मारपीट देखकर डर गयी बेटी; गोरखपुर में सामने आए ऐसे दो बड़े मामले
- 'न बेल मिली न सरेंडर किया', बिहार के खान सर के मामले में पटना पुलिस भी शांत; क्या है अपडेट?
- Public WiFi Security Tips: फ्री वाई-फाई का जाल या सुविधा? एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, कैसे बचें इस खतरे से