ब्रेकअप के 6 महीने बाद ऑफिस पहुंचा एक्स BF, गर्लफ्रेंड पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; CCTV में कैद हुई वारदात

पंजाब के मोहाली में एक महिला कर्मचारी की उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

AI
Babli Rautela

पंजाब के मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक कंपनी में काम करने वाली महिला की उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया. इस वारदात ने न केवल ऑफिस के कर्मचारियों को बल्कि पूरे इलाके को हैरान कर दिया है. जानकारी के अनुसार यह घटना मोहाली के फेज 11 क्षेत्र में स्थित एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के ऑफिस में हुई. मृतक महिला की पहचान 30 साल डिंपल के रूप में हुई है जो मूल रूप से पटियाला की रहने वाली थीं और कंपनी में कार्यरत थीं.

ब्रेकअप के बाद वपास पैचअप करना चाहता था आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डिंपल और आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी पहले रिश्ते में थे. दोनों करीब तीन सालों से एक ही ऑफिस में काम कर रहे थे. हालांकि लगभग 6 महीने पहले दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था. बताया जा रहा है कि रिश्ते के खत्म होने के बाद भी हरविंदर लगातार डिंपल से दोबारा रिश्ता ठिक करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन महिला ने साफ तौर से उससे दूरी बना ली थी और अपने फैसले पर कायम थी. पुलिस के अनुसार इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बना हुआ था.

गर्लफ्रेंड को चाकू मारने के बाद खुद को किया घायल

घटना वाले दिन ऑफिस में सामान्य रूप से कामकाज चल रहा था. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा. कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो देखते ही देखते बहस में बदल गई. माहौल अचानक बदल गया और किसी को अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी भयावह हो जाएगी. जांच में सामने आया है कि बहस के दौरान आरोपी ने अपने पास रखा धारदार हथियार निकाला और महिला पर हमला कर दिया. ऑफिस में मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही पूरी घटना घट गई. अचानक मची चीख पुकार से पूरे ऑफिस में अफरा तफरी का माहौल बन गया.

हमले के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया. बताया जा रहा है कि उसने अपनी जान लेने की कोशिश की. ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया.