मान सरकार के हेल्थ कार्ड ने बदली जिंदगी, घुटने की गंभीर चोट का मुफ्त इलाज मिलने से मुहम्मद जुल्फिकार को मिली राहत

आर्थिक तंगी के कारण इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ मुहम्मद जुल्फिकार के लिए पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना उम्मीद की किरण बनकर सामने आई. हेल्थ कार्ड की सहायता से उनके घुटने की गंभीर चोट का बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार संभव हो सका.

X (@AAPPunjab), ANI
Shanu Sharma

पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना राज्य के लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रही है. आर्थिक तंगी के कारण इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ लोगों को काफी मदद मिल रहा है. मुहम्मद जुल्फिकार की कहानी इस योजना की सफलता के बारे में बताती है.  

मुहम्मद जुल्फिकार के घुटने की गंभीर चोट का इलाज मान सरकार के हेल्थ कार्ड की सहायता हुआ. इस कार्ड की मदद से बिना किसी आर्थिक बोझ के उपचार संभव हो सका. पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक ऐसा उदाहरण साझा किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रभाव को दर्शाता है.

मोटरसाइकिल एक्सिडेंट से हुई लिगामेंट इंजरी

मिली जानकारी के मुताबिक मुहम्मद जुल्फिकार एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. मोटरसाइकिल से गिरने के कारण उनके घुटने में गंभीर चोट लगी और जांच के दौरान पता चला कि उनका लिगामेंट फट गया है. घुटने के लिगामेंट की चोट सामान्य चोटों की तुलना में अधिक गंभीर मानी जाती है. इसके उपचार में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख, जांच, दवाइयों और कई मामलों में सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है. ऐसे उपचार पर आने वाला खर्च कई परिवारों के लिए आर्थिक चुनौती बन जाता है. मुहम्मद जुल्फिकार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे महंगे इलाज का खर्च आसानी से उठा सकें. चोट के कारण उन्हें न केवल शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ रहा था, बल्कि इलाज के खर्च की चिंता भी लगातार बनी हुई थी. परिवार के सामने यह सवाल था कि उपचार कैसे कराया जाए और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं कैसे प्राप्त हों.


हेल्थ कार्ड से मिला मुफ्त उपचार

ऐसे समय में पंजाब सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत जारी हेल्थ कार्ड उनके लिए सहारा बना. इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और इलाज के खर्च का बोझ कम करना है. आम आदमी पार्टी पंजाब के अनुसार हेल्थ कार्ड की सहायता से मुहम्मद जुल्फिकार का पूरा इलाज मुफ्त में कराया गया.

इससे उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकीं और आर्थिक परेशानी के कारण उपचार में कोई बाधा नहीं आई. सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ यही माना जाता है कि जरूरत पड़ने पर पात्र लाभार्थियों को महंगे इलाज के लिए अपनी जमा पूंजी खर्च नहीं करनी पड़ती. इससे परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है और मरीज समय पर उपचार प्राप्त कर पाते हैं. पं