पंजाब के फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार की कार पिकअप से टकराई; 3 बच्चों समेत 5 की मौत
पंजाब के फाजिल्का में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं.
ANI X
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं. बता दें कि मृतकों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं. बता दें कि हादसा गांव थेह कलंदर के पास हुआ. कार में 16 लोग सवार थे और सभी एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गांव तिवाना कलां के रहने वाले थे. वे अपने रिश्तेदार के यहां गांव करणी खेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे. घर लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई.
Also Read
हादसे में इन पांच लोगों की गई जान:
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान देसो बाई, सचिन, जौन, मनप्रीत और गुरलीन कौर के रूप में हुई है. सरकारी अस्पताल के मेडिकल अधिकारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है.