पंजाब में मान सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू बिजली दरों में प्रति यूनिट 70 पैसे से लेकर 1.55 रुपए तक की कमी की गई है. इसके साथ फिक्स्ड चार्ज भी 5 से 10 रुपए प्रति किलोवाट प्रति माह तक घटाया गया है.
सरकार के फैसले का लाभ केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहेगा. व्यापारिक और औद्योगिक श्रेणियों के लिए भी बिजली की दरें कम की गई हैं. इससे छोटे कारोबारियों और बड़े उद्योगों की संचालन लागत घटने की उम्मीद है.
बिजली खर्च में कमी से आम परिवारों के साथ व्यापारिक और औद्योगिक क्षेत्र को भी आर्थिक राहत मिलेगी. बढ़ती लागत के बीच सरकार का यह फैसला उपभोक्ताओं के मासिक वित्तीय बोझ को कम करने वाला माना जा रहा है.