पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे गौरव हैं. आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जा रहा है. इस दिन बुजुर्गों के सम्मान, उनकी सेहत और उनकी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाता है. आम आदमी पार्टी पंजाब और मान सरकार ने सभी बुजुर्गों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि बुजुर्गों के रोजमर्रा के जीवन को आसान बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और कानूनी जरूरतों में मदद करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं. इन योजनाओं का फायदा हजारों बुजुर्ग ले रहे हैं.
ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ, ਸਾਡਾ ਮਾਣ
ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਸਮੇਤ ਹੋਰਨਾਂ ਲੋੜਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਵਿਸ਼ਵ ਸੀਨੀਅਰ ਨਾਗਰਿਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਸਮੂਹ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦਾ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਜੀਵਨ, ਸੁਰੱਖਿਆ, ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਕਨੂੰਨੀ ਲੋੜਾਂ ਆਦਿ ਦੀ ਅਸਾਨ ਪਹੁੰਚ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ… pic.twitter.com/MrYUayA3Aj
— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 21, 2026
मान सरकार का मानना है कि बुजुर्ग समाज की रीढ़ हैं. उन्होंने जीवनभर परिवार और समाज के लिए काम किया है. अब उनकी देखभाल और सम्मान हमारी जिम्मेदारी है. सरकार चाहती है कि बुजुर्ग बिना किसी परेशानी के अपना जीवन जी सकें.
इस दिन का मकसद सिर्फ शुभकामनाएं देना नहीं है. सरकार चाहती है कि बुजुर्गों को सही समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, उनके अधिकार सुरक्षित रहें और वे समाज में सम्मान के साथ रह सकें. पंजाब में चलाई जा रही योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों की रोजमर्रा की जरूरतें जैसे दवाइयां, जांच, सुरक्षा और कानूनी सहायता आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए. सरकार इन क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है ताकि कोई बुजुर्ग अकेला महसूस न करें. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आम आदमी पार्टी पंजाब ने सभी बुजुर्गों से अपील की है कि वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं. साथ ही परिवार के सदस्यों से भी कहा गया है कि वे अपने घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें और उनका सम्मान करें.