सीएम भगवंत मान की 'मावां धीयां सत्कार योजना', महिलाओं के खाते में पहुंची रकम; खुशी से झूम उठीं माताएं-बेटियां

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं और बेटियों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर हो गए हैं. इस योजना के शुरू होते ही महिलाएं खुशी से फूली नहीं समा रही हैं.

X (@AAPPunjab)
Shilpa Srivastava

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं और बेटियों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर हो गए हैं. इस योजना के शुरू होते ही महिलाएं खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. कई महिलाओं ने वीडियो और पोस्ट के जरिए अपना आभार जताया है.

एक महिला ने कहा, “आज तक किसी सरकार ने महिलाओं के बारे में इतना नहीं सोचा. हम हमेशा सीएम मान का साथ देंगे.” दूसरी महिला ने भावुक होते हुए बताया, “ये पैसा हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है. गरीब परिवारों के लिए ₹1000-1500 की राशि कबीलाई कामों में काम आ रही है.”


योजना का मकसद:

मावां धीयां सत्कार योजना खासतौर पर गरीब, जरूरतमंद माताओं और बेटियों के लिए शुरू की गई है. सीएम भगवंत मान की सरकार का कहना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है. योजना के तहत हर महीने तय राशि महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा रही है. महिलाएं अब इस योजना को पंजाब की बेटियों और माताओं के लिए वरदान बता रही हैं. कई महिलाओं ने कहा, “पहली बार ऐसी सरकार आई है जो महिलाओं की परेशानियों को समझ रही है.” यह योजना न सिर्फ आर्थिक मदद दे रही है बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है.