मां-बेटी सम्मान योजना, पंजाब सरकार 1 जुलाई से महिलाओं के खाते में जमा करेगी 3 महीने का पैसा

भगवंत मान सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. 1 जुलाई से शुरू होने वाला यह अभियान महिलाओं में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ाएगा. 

X (@AAPPunjab)
Shilpa Srivastava

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. सरकार 1 जुलाई 2026 से मां-बेटी सम्मान योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में तीन महीने का पैसा जमा करेगी. आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रभारी और मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब की पहली सरकार है, जो अपने सभी वादों को पूरा कर रही है. उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

योजना क्या है?

मां-बेटी सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने निश्चित राशि दी जाती है. इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है. अब 1 जुलाई से योजना के सभी लाभार्थियों को तीन महीने का बकाया राशि एक साथ उनके खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. इससे महिलाओं को एक साथ अच्छी राशि मिलेगी, जो उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी.


सरकार का दावा:

आप पंजाब का कहना है कि भगवंत मान सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिलाओं, किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. मां-बेटी सम्मान योजना इन्हीं में से एक है. सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे. यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खातों में आएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और बीच में कोई कटौती नहीं होगी.

महिलाओं के लिए राहत:

इस फैसले से पंजाब की लाखों महिलाओं को फायदा पहुंचेगा. खासकर घरेलू महिलाएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें इस राशि से काफी मदद मिलेगी. पैसा मिलने से वे अपने और अपने बच्चों की जरूरतें बेहतर तरीके से पूरी कर सकेंगी.