'भगवंत मान 2027 में फिर बनेंगे पंजाब के CM', बठिंडा में मेगा रोड शो में बोले अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल में भगवंत मान पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा. उन्होंने कहा- 'पंजाब में पहले जितने भी मुख्यमंत्री बने, सब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. लेकिन भगवंत मान पर एक पैसे का भी घोटाला नहीं है. अगर कोई आरोप होता तो मोदी सरकार उन्हें नहीं छोड़ती. आज उनके ऊपर भी ईडी और सीबीआई की रेड हो जाती.'

X
Antima Pal

बठिंडा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बठिंडा में शानदार रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के लिए जनता को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान दोबारा पंजाब के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे.

भगवंत मान 2027 में फिर बनेंगे पंजाब CM: अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल में भगवंत मान पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा. उन्होंने कहा- 'पंजाब में पहले जितने भी मुख्यमंत्री बने, सब पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. लेकिन भगवंत मान पर एक पैसे का भी घोटाला नहीं है. अगर कोई आरोप होता तो मोदी सरकार उन्हें नहीं छोड़ती. आज उनके ऊपर भी ईडी और सीबीआई की रेड हो जाती.'


रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी. लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर केजरीवाल काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा- 'चार साल पहले जब हम सरकार बनाए थे, तो अकाली दल और कांग्रेस की पुरानी सरकारों के समय लोग जूतों लेकर खड़े रहते थे. लेकिन आज चार साल बाद जनता के चेहरे पर खुशी है. यह देखकर दिल खुश हो जाता है.'

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब की जनता के लिए अच्छा काम किया है. 'जनता खुश है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. बठिंडा में मिली शानदार जीत इसी खुशी और समर्थन का सबूत है.' 

'अब जोजो टैक्स बंद हो गया' 

केजरीवाल ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कई पुराने टैक्स बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने खासतौर पर 'जोजो टैक्स' बंद होने का उल्लेख किया, जिससे लोगों को राहत मिली है. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेता भी इस रोड शो में मौजूद रहे. केजरीवाल ने नगर निगम चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया. 

नवंबर में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के अनुसार पंजाब नगर निगम चुनाव नवंबर महीने में हो सकते हैं. इस जीत को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव देख रही है और वह AAP सरकार के कामकाज से संतुष्ट है. यह रोड शो AAP के लिए काफी उत्साहजनक रहा. पार्टी अब पूरे पंजाब में अपने कामों को लेकर जनता के बीच जा रही है. भगवंत मान की साफ-सुथरी छवि और केजरीवाल का समर्थन पार्टी को 2027 में फिर से सरकार बनाने का भरोसा दिला रहा है.