CM भगवंत मान की ‘CM दी योगशाला’ बन गई जन-आंदोलन, फिरोजपुर में रोज 20000 लोग कर रहे योग

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक अच्छी पहल अब पूरे इलाके में बड़ी जन-आंदोलन का रूप ले रही है. “CM दी योगशाला” नाम की इस योजना का मकसद था कि हर पंजाबी को योग और सेहतमंद जीवन की सुविधा आसानी से मिले.

Pinterest
Shilpa Srivastava

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक अच्छी पहल अब पूरे इलाके में बड़ी जन-आंदोलन का रूप ले रही है. “CM दी योगशाला” नाम की इस योजना का मकसद था कि हर पंजाबी को योग और सेहतमंद जीवन की सुविधा आसानी से मिले. शुरू में यह सिर्फ एक विजन था, लेकिन अब यह लोगों का अपना आंदोलन बन गया है.

फिरोजपुर जिले में इस कार्यक्रम के तहत हर दिन करीब 20,000 लोग योग सत्रों में शामिल हो रहे हैं. गांवों, पार्कों, शहरों के वार्डों और खुले मैदानों में योग की क्लासेस चल रही हैं. इन क्लासेस को चलाने के लिए 83 प्रशिक्षित योग शिक्षक लगाए गए हैं. ये शिक्षक नियमित रूप से लोगों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान सिखा रहे हैं.

शारीरिक और मानसिक तनाव हो रहा है कम:

इस योजना से लोगों की शारीरिक सेहत तो सुधर ही रही है, साथ ही मानसिक तनाव भी कम हो रहा है. सुबह-सुबह योग करने से लोग ज्यादा ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें कोई उम्र का बंधन नहीं है- बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.


पंजाब को नशे और बीमारियों से मुक्त करने के लिए योग जरूरी- मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि पंजाब को नशे और बीमारियों से मुक्त करने के लिए योग बहुत जरूरी है. “CM दी योगशाला” को उन्होंने आम लोगों तक पहुंचाने के लिए शुरू किया था, जिससे महंगे जिम और योग सेंटर का खर्च वहन न कर सकने वाले लोग भी फायदा उठा सकें. यह कार्यक्रम अब पूरे पंजाब में फैलने की तैयारी में है. फिरोजपुर में मिली शानदार सफलता के बाद सरकार इसे दूसरे जिलों में भी बढ़ाने की योजना बना रही है.

लोगों की प्रतिक्रिया:

स्थानीय लोग इस योजना की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग कह रहे हैं कि नियमित योग करने से उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ गया है, कमर दर्द कम हुआ है और नींद भी अच्छी आ रही है. महिलाएं खासतौर पर इस कार्यक्रम से बहुत खुश हैं क्योंकि घर के पास ही फ्री योग क्लास मिल रही है.