अमृतसर में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दूसरे की तलाश जारी

अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के आरोपी दीपक सिंह की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद कर दूसरे आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

X
Sagar Bhardwaj

अमृतसर के इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी दीपक सिंह मारा गया. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. दीपक मुलेचक गांव का निवासी था.

भगतनवाला मंडी में हुई थी एएसआई की हत्या

दीपक उन दो मोटरसाइकिल सवारों में शामिल था, जिन्होंने गुरुवार-शुक्रवार की रात भगतनवाला अनाज मंडी में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हथियार बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने एनकाउंटर स्थल से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और आठ कारतूस बरामद किए हैं. वारदात में शामिल दूसरे फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.