Asian Games 2026

अमृतसर ASI हत्याकांड में पहली CCTV आई सामने, एक्टिवा पर भागते दिखे हत्यारे, देखें Video

एएसआई हरजीत सिंह वीरवार की रात ड्यूटी पर दाना मंडी गए थे. वे पीसीआर में तैनात थे. रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

X
Antima Pal

अमृतसर: अमृतसर में थाना गेट हकीमां के एएसआई हरजीत सिंह की हत्या का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है. वीरवार की रात हुई इस घटना की पहली सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गई है. फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर दाना मंडी इलाके से निकलते हुए साफ दिख रहे हैं. पुलिस इस फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

अमृतसर ASI हत्याकांड में पहली CCTV आई सामने

बता दें कि एएसआई हरजीत सिंह वीरवार की रात ड्यूटी पर दाना मंडी गए थे. वे पीसीआर में तैनात थे. रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

एक्टिवा पर भागते दिखे हत्यारे

सीसीटीवी फुटेज में हत्यारोपित व्यक्ति एक्टिवा पर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं. फुटेज में कुछ अन्य लोग भी दिख रहे हैं, लेकिन मुख्य रूप से संदिग्ध की पहचान करने में यह क्लिप मददगार साबित हो सकती है. पुलिस ने फुटेज का गहन विश्लेषण शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों से और सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है.


मामले को लेकर इलाके में चर्चाएं भी चल रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का हाथ हो सकता है. हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति का आधिकारिक तौर पर नाम नहीं लिया है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं. इस बीच परिवार को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की गई है. प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया गया है.

पुलिस का कहना है कि वे जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. गवाहों से पूछताछ और तकनीकी सबूतों की जांच चल रही है. घटना के समय इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.