Asian Games 2026

70 की उम्र में लुटेरों से भिड़े बुजुर्ग दंपती, एक को खेत में दौड़ाकर पकड़ा; बाकी भागे

पंजाब के मोगा जिले के गांव घोलिया में करीब 70 साल के बुजुर्ग दंपती ने लूट की कोशिश कर रहे तीन युवकों का हिम्मत से सामना किया. बाजार से लौट रहे दंपती को सुनसान रास्ते पर तीन युवकों ने घेर लिया था.

Pinterest
Reepu Kumari

मोगा जिले के गांव घोलिया में करीब 70 साल की उम्र के एक बुजुर्ग दंपती ने ऐसी हिम्मत दिखाई, जिसने आसपास के लोगों को भी हैरान कर दिया. बाजार से घर लौट रहे पति पत्नी को सुनसान सड़क पर तीन युवकों ने घेर लिया. आरोप है कि तीनों लूट के इरादे से आए थे और नशे की हालत में थे. बुजुर्ग दंपती ने डरकर पीछे हटने के बजाय उनका सामना किया और मुकाबला करने लगे.

मुठभेड़ जैसी स्थिति बनते ही तीनों युवकों के हौसले पस्त पड़ गए. दंपती के विरोध के बाद दो आरोपी मौके से भागने में सफल रहे. तीसरा युवक भी वहां से निकलकर पास के धान के खेतों में जा छिपा. लेकिन बुजुर्ग दंपती ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. दोनों खेत तक पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद उन्होंने उसे वहीं रोके रखा और गांव के लोगों से मदद के लिए संपर्क किया.

खेतों में छिपा था तीसरा आरोपी

घटना के बाद गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने धान के खेत से पकड़े गए युवक को बाहर निकाला. इसके बाद बाघापुराना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, घटना में फरार हुए दोनों युवकों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी.


दंपती की हिम्मत की हो रही है चर्चा 

इस घटना को लोग सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है. वीडियो में बुजुर्ग दंपती द्वारा आरोपी को पकड़कर रखे जाने की बात सामने आई है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोग दंपती के साहस की सराहना कर रहे हैं. आमतौर पर सुनसान रास्ते पर लूट की कोशिश से लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस मामले में करीब 70 साल की उम्र के दंपती ने आरोपियों का सामना किया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बाघापुराना पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लूट की कोशिश में शामिल तीनों युवक कौन थे और घटना के पीछे उनकी क्या योजना थी. फिलहाल दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. वहीं, बुजुर्ग दंपती के साहस की चर्चा पूरे गांव में हो रही है. इस घटना ने दिखाया कि उम्र अधिक होने के बावजूद हिम्मत के सामने मुश्किल हालात भी कमजोर पड़ सकते हैं.