गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत; 7 घायल
Gondia Balaghat Highway Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर नागरा-मोहरनटोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
Gondia Balaghat Highway Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर नागरा-मोहरनटोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि इसमें पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में पिकअप में बैठे 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 7 अन्य लोग घायल हैं.
खबरों के अनुसार, पिकअप में सवार लोग मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले थे. सभी लोग काम के सिलसिले में हैदराबाद जा रहे थे. यह हादसा सुबह के समय हुआ. इस समय नागरा-मोहरनटोली के पास पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में बैठे कई लोग अंदर फंस गए थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.
6 लोगों की मौके पर मौत:
इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान आरुष मात्रे, किरण संतोष वैद्य, संतोष मात्रे, सुशीला मात्रे, रूपसेन सत्यकार और ज्योति सत्यकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सभी मृतक बालाघाट जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले थे. वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गोंदिया ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और लोगों ने मिलकर पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी को इलाज के लिए केटीएस जिला जनरल अस्पताल, गोंदिया भेजा गया.
Also Read
- पुणे में दिखा जंतर-मंतर जैसा नजारा, परीक्षा में गड़बड़ी और सीट कटौती को लेकर Gen-Z छात्रों का फूटा गुस्सा; सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी
- क्या जल्द ही समुद्र में समा जाएगा मुंबई शहर? संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट ने बताया डरावना सच
- 'मेरा कोई लेना-देना नहीं...' 6 साल से लग रहे दिशा सालियान की मौत के आरोपों पर आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी
घायलों में भूमेश्वर मात्रे, संगीता मात्रे, राजेंद्र पंचाले, लक्ष्मी पंचाले, संतोष वैद्य, राकेश बाहे और पिकअप ड्राइवर संदीप बाहे शामिल हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गोंदिया ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.
गैस कटर से निकाले शव:
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. कई शव और घायल वाहन के मलबे में फंस गए थे. घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया. वहीं, शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.