जेल पहुंची ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह, अब कैदी नंबर 71 के तौर पर होगी पहचान
ट्विशा शर्मा मौत मामले में उसकी सास गिरिबाला सिंह और उसके पति समर्थ सिंह को जेल भेज दिया गया है. गिरिबाला को कैदी नंबर 71 दिया गया है.
भोपाल: ट्विशा शर्मा मामले में उनकी सास और पत्नी को जेल भेज दिया गया है. पूर्व जज गिरिबाला सिंह ट्विशा शर्मा मौत के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में सलाखों के पीछे हैं. उन्हें कैदी नंबर 71 दिया गया है. इसके अलावा मंगलवार को उनके बेटे समर्थ को भी भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया गया है. उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है.
सूत्रों के अनुसार, पूर्व जज को महिलाओं के मेडिकल वार्ड में रखा गया है. वहीं, उनके बेटे को बैरक नंबर 4 में रखा गया है. उन्हें कैदी नंबर 1782 टैग दिया गया है. जेल नियमों के अनुसार, दोनों कैदियों को रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजें दी गई हैं. इनमें एक प्लेट, एक कटोरी और एक चादर शामिल हैं.
अग्रिम जमानत खारिज होने के कुछ ही घंटों बाद गिरीबाला को किया गया गिरफ्तार:
बता दें कि सीबीआई द्वारा 28 मई को गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद सामने आया है. उनकी गिरफ्तारी एमपी हाई कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत को रद्द किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई. इसके अलावा समर्थ सिंह को उनकी मां से एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था.
सीबीआई ने ट्विशा मामले की जांच ली अपने हाथ में:
जांच अपने हाथ में लेने के बाद से, सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है. बता दें कि ट्विशा की मौत से जुड़े हर पहलू को जांचा जा रहा है. बता दें कि ट्विशा 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी. इसके बाद सोमवार को, जांच एजेंसी ने ट्विशा के घर पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया. ऐसा करना ट्विशा की जिंदगी के आखिरी कुछ घंटों को समझना था.
इस पूरी प्रक्रिया के तहत सीबीआई ने ट्विशा शर्मा के आखिरी घंटों को समझने के लिए 80 किलोग्राम के एक डमी का इस्तेमाल किया. रीक्रिएशन में इस्तेमाल करने से पहले, उस डमी का वजन मौके पर लाई गई एक वजन मशीन पर किया गया. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने अलग-अलग ऊंचाइयों की दो अलग-अलग डमी भी मंगवाईं, जिससे ट्विशा की ऊंचाईं के बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके परिवार के बयानों में मौजूद विसंगतियों को दूर किया जा सके.