बैतूल में बवाल, गाय के साथ युवक ने किया घिनौना काम; भड़के हिंदूवादी संगठन ने 3 दुकानों में लगाई आग
बैतूल जिले के दमजीपुरा गांव में गाय के साथ हुई. जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साई भीड़ ने तीन दुकानों में आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक युवक ने गाय के साथ रेप किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखकर इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए हिंदू संगठनों ने इलाके की तीन दुकानों में आग लगा दी और उनमें जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.
गाय के साथ रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल हो गया और गुस्साए हिंदू संगठनों ने तीन दुकानों को जला दिया और उनमें तोड़फोड़ की. जिन दुकानों को जलाया गया, उनमें दो टायर रिपेयर की दुकानें और एक रेडियो की दुकान शामिल थी. फायर ब्रिगेड की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया.
कब की है ये घटना?
आरोपी युवक, जिसकी पहचान अब्बू के रूप में हुई है. जिसको हिरासत में ले लिया गया है. यह घटना रविवार को यानी आज जिला मुख्यालय से लगभग 110 किमी दूर दमजीपुरा में हुई. इस घटना के बाद से ही इस इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद सुबह करीब 10 बजे बवाल शुरू हुआ. गुस्साए भीड़ ने पहले आरोपी की दुकान में आग लगाई और फिर पास की एक और दुकान में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. जैसे ही घटना की खबर फैली हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क गया और आसपास के जिलों से भी लोग दमजीपुरा पहुंचने लगे.
पुलिस अधिकारियों ने क्या बताया?
मीडिया को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही उन्हें बवाल की सूचना मिली, पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. मोहदा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मामला इतने बड़े पैमाने पर बढ़ जाएगा.
कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी ही घटना
यह घटना आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के मुलाकालचेरुवु मंडल के बुराकायालुकोटा में हुई. यह घटना पांच-छह दिन पहले हुई थी. गांव के चार नाबालिग लड़के एक बछड़े को गांव से बाहर ले गए. इसके बाद एक लड़के ने बछड़े के साथ रेप किया, जबकि दूसरे लड़के ने इस घटना का वीडियो बनाया. उस समय दो और नाबालिग लड़के भी वहां मौजूद थे. इस क्रूरता को देखने के बाद, उन्होंने यह वीडियो गांव में अपने दोस्तों के साथ शेयर किया. जिसके बाद गुस्साए हिंदू संगठनों ने गाय के बछड़े के साथ रेप करने वालों को सख्त सजा देने की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया.
और पढ़ें
- छतरपुर में बारिश के बाद मिट्टी से निकले रहे सोने के सिक्के! राजगढ़ गांव में मचा हड़कंप; टॉर्च लेकर ढूंढ रहे लोग
- आधी रात पर खुद के गोदाम में युवती पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़, मां को भी पीटा, MP के बीजेपी नेता की करतूत कैमरे में कैद
- MP में 12वीं पास और होम्योपैथ डिग्री वाले बन गए डॉक्टर, जांच में हुआ भंडाफोड़ तो 5 क्लीनिक हुए सील