बेटे को उल्टा लटकाकर प्रताड़ित कर रहा था शराबी पति, पत्नी ने डंडे से पीटकर कर दी हत्या
मध्य प्रदेश के छतरपुर में अपराध का एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और आठ घंटे तक शव के आगे बैठी रही. इसके बाद महिला ने खुद पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में घटी एक घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. चार साल से अलग रह रही पत्नी ने नशे में धुत्त पति की डंडे से मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं इसके बाद महिला आठ घंटे तक शव के पास बैठी रही और फिर मंदिर जाकर भगवान से माफी मांगी. इसके बाद खुद पुलिस थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
मिल रही जानकारी के मुताबिक नीलम कुशवाहा पिछले चार सालों से अपने पति दीनदयाल कुशवाहा से अलग होकर अपने मायके में रह रही थीं. दोनों के रिश्तों में पहले से ही काफी कहा-सुनी चल रही थी. इसी बीच 1 जून को दीनदयाल महिला के मायके पहुंच गया.
क्या है पूरा मामला?
शुरुआती जांच के अनुसार, दीनदयाल अपनी पत्नी के घर पर पहुंचकर दरवाजा जबरदस्ती खोला और गुस्से में अपने बेटे को उल्टा लटका दिया. पति की हरकत को देखकर महिला डर गई, उसे लगा कि कहीं उसका पति बच्चे को नुकसान न पहुंचा दे. स्थिति को संभालने की कोशिश में उसने पास पड़े डंडे को उठाया और पति पर वार कर दिया.
Also Read
- आसमान में मौत का मंजर…Video में देखें क्रोएशिया में अचानक कैसे गिरा विमान, खेत में बिखरा मलबा; 4 की दर्दनाक मौत
- क्या TMC को टूटने से बचा पाएंगी ममता बनर्जी? आज आवास पर बुलाई बड़ी बैठक, बागी नेताओं को भी भेजा बुलावा
- PM National Bal Puraskar 2026: छोटी उम्र, बड़ा कमाल… प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए करना है आवेदन? जानें प्रोसेस
पहले वार के साथ ही दीनदयाल खाट पर गिर पड़ा. लेकिन नीलम का गुस्सा शांत नहीं हुआ. उन्होंने लगातार डंडे से वार जारी रखे. गंभीर चोटों के कारण दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई. पूरे घटनाक्रम के बाद नीलम शांत होकर शव के पास बैठ गईं और करीब आठ घंटे तक वहीं रहीं. इस दौरान उन्होंने कोई कोशिश नहीं की कि किसी को सूचना दी जाए या मदद मांगी जाए.
पुलिस को दी पूरी जानकारी
मिल रही जानकारी के मुताबिक आठ घंटे बाद वे घर से निकलीं और पास के एक मंदिर पहुंचीं. वहां करीब दस मिनट तक भगवान के सामने बैठकर महिला ने माफी मांगी. मंदिर से निकलकर वे सीधे छतरपुर के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंचीं. रात करीब 8 बजे नीलम थाने पहुंचीं और स्टेशन हाउस ऑफिसर को पूरी घटना बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति की हत्या कर दी है.
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खाट पर पड़े दीनदयाल के शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मामले में हत्या का एफआईआर दर्ज कर ली है. इसमें घरेलू विवाद, मारपीट और नशे की स्थिति समेत अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.