Holi 2026

गर्लफ्रेंड की लाश के साथ आरोपी क्यों करता रहा सेक्स? इंदौर MBA छात्रा मर्डर केस में हुआ खौफनाक खुलासा

पुलिस के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि हत्या से पहले उसने युवती के साथ रेप किया था. आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियों का सेवन किया था.

@dhangarranglal2
Anuj

इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस जघन्य वारदात के आरोपी पीयूष को पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया.

अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और कई पहलुओं पर जांच जारी है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

हत्या से पहले दुष्कर्म किया

पुलिस के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि हत्या से पहले उसने युवती के साथ रेप किया था. आरोपी ने यह भी बताया कि उसने सेक्स पावर बढ़ाने के लिए कुछ गोलियों का सेवन किया था. पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है और मेडिकल तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

लड़कों से बात करना पसंद नहीं था

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे युवती का अन्य लड़कों से बात करना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. गुस्से में आकर उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद उसने चाकू से भी वार किए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

चाकू और रस्सी बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी और खून साफ करने के लिए उपयोग किए गए कपड़े बरामद किए हैं. जब पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची तो मीडियाकर्मियों ने उससे कुछ सवाल किए. इस दौरान वह अकड़ दिखते हुए बोला कि छोड़ो, जो होना था वो हो चुका, क्या करोगे जानकर?

फ्लैट से युवती का शव बरामद

जानकारी के मुताबिक, युवती 10 फरवरी से लापता थी. 11 फरवरी को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. चार दिन बाद द्वारकापुरी इलाके के एक फ्लैट से बदबू आने की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवती का शव बरामद हुआ. शव की हालत बेहद खराब थी.

सख्त कार्रवाई की मांग

आरोपी ने पहचान छिपाने की कोशिश भी की थी. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी के परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ पाएगी. शहर में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और सभी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

लड़की का मोबाइल किया हैक

जांच में सामने आया है कि पीयूष ने लड़की का मोबाइल हैक कर उसकी निजी चैट पढ़नी शुरू कर दी थी. उसे लगा कि वह डेटिंग ऐप पर दूसरे लड़कों से भी बातचीत कर रही है. इसी शक और गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई. 10 फरवरी को वह छात्रा को अपने कमरे पर ले गया.

जबरन शारीरिक संबंध बनाए

वहां दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन बात बिगड़ गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाए. फिर मजाक के बहाने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गया और गला दबाकर हत्या कर दी. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, आरोपी ने चाकू से भी वार किया.

वीडियो देखकर किया टोना-टोटका

हत्या के बाद उसका व्यवहार और भी अजीब हो गया. जांच में पता चला कि वह मुंबई के नालासोपारा इलाके में जाकर कथित रूप से टोने-टोटके करने लगा. उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर छात्रा की तस्वीर के सामने फूल, मिठाई और अन्य सामान रखकर कुछ धार्मिक क्रियाएं की.

आत्महत्या करने का विचार बनाया

आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने आत्महत्या करने का विचार बनाया था. वह मुंबई में एक पुल से कूदने की सोच रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया. बाद में उसने नौकरी ढूंढने की भी कोशिश की और कुछ एजेंसियों से संपर्क किया. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.