मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे किए 12 ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर पहुंचकर दिया संदेश
दर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आज उनका जीवन का बहुत खास दिन है. उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील की कि अपने व्यस्त जीवन में अध्यात्म को भी जगह दें. भारतीय संस्कृति और भारतीयता को महसूस करें तथा देश की उन्नति के लिए निरंतर काम करें. महादेव की असीम कृपा से यह यात्रा पूरी होने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया.
खंडवा: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और शयन आरती में भी शामिल हुए. दर्शन के बाद उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 23 साल की यात्रा पूरी हो गई है.
ज्ञानेश कुमार ने बताया- 'साल 2003 से हमने संकल्प लिया था कि महादेव की कृपा से सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे. आज 2026 में ओंकारेश्वर के दर्शन के साथ हमारी यह यात्रा पूरी हुई.' उन्होंने अपनी पत्नी अनुराधा के साथ इस सौभाग्य को याद किया. मंदिर के पुजारी पंडित डंकेश्वर दीक्षित ने उन्हें भगवान की महिमा और आरती का महत्व बताया.
आध्यात्मिक संदेश दिया
दर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आज उनका जीवन का बहुत खास दिन है. उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील की कि अपने व्यस्त जीवन में अध्यात्म को भी जगह दें. भारतीय संस्कृति और भारतीयता को महसूस करें तथा देश की उन्नति के लिए निरंतर काम करें. महादेव की असीम कृपा से यह यात्रा पूरी होने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया.
Also Read
पदभार संभालने के बाद पहला मध्य प्रदेश दौरा
ज्ञानेश कुमार पदभार संभालने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आए हैं. उन्होंने इंदौर में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के बाद वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचे. यहां दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने रात यहीं विश्राम किया. रविवार सुबह वे नर्मदा नदी का पूजन करेंगे और फिर महेश्वर के लिए रवाना होंगे. महेश्वर में वे ऐतिहासिक किले का भ्रमण करेंगे. दो दिवसीय दौरे के बाद शाम को इंदौर से नई दिल्ली वापस लौटेंगे.