बेंगलुरु में स्कूल बस ने बाइक को कुचला, 2 मासूम बच्चों की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसे का भयानक वीडियो
हेन्नूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन सीमा में आने वाले पुलिस क्वार्टर के पास एक स्कूल बस ने एक स्कूटी को कुचल दिया. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखकर आपकी रूप कांप उठेगी. यहां एक स्कूल बस ने एक बाइक को कुचल दिया. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की जान चली गई. मामला बेंगलुरु के थानिसंद्रा इलाके का है. हेन्नूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन सीमा में आने वाले पुलिस क्वार्टर के पास एक स्कूल बस ने एक स्कूटी को कुचल दिया. इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गयी.
अपने बच्चों को दूध दिलाने ले जा रहे थे चाचा
मृतकों की पहचान 2 वर्षीय वर्षा और 4 साल के भानु के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार शख्स नागाना गौड़ा थे जो सिटी आर्म्ड रिजर्व (CAR) में तैनात हैं, अपने बच्चों को दूध दिलाने ले जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया.
सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
शुरुआती जांच में पता चला कि एमजे मोनी स्कूल की बस ने मोड लेते हुए खड़ी हुई बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों बच्चे गिर गए स्कूली बस उनके ऊपर से गुजर गई. इस हादसे में उन्हें इतनी गंभीर चोटें आईं की उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कान्स्टेबल को मामूली चोटें आईं.
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानों स्कूल ड्राइवर ने जानबूझकर बाइक सवार को टक्कर मारी. हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. डीसीपी (ट्रैफिक), नॉर्थ डिवीजन ने मौके पर जाकर जांच की. ट्रैफिक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है.