कर्नाटक पहुंचे PM मोदी, मांड्या में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन; देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कनार्टक के ने मांड्या में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भी उत्साह का मौहल देखने को मिला.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को कर्नाटक पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मांड्या में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया. मंदिर के औपचारिक उद्घाटन से पहले उन्होंने बाल गंगाधरनाथ स्वामी को समर्पित विशेष प्रार्थनाएं कीं. उनकी यात्रों को लेकर वहां के आम नागरिकों में उत्साह का माहौल है.
मंदिर के उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि आज मेरा हृदय ऐसी भावनाओं से भरा है कि उन्हें शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. उन्होंने कहा कि श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा करना और श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के भव्य उद्घाटन में उपस्थित रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील
पीएम मोदी ने मंदिर के उद्घाटन के बाद अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से नौ महत्वपूर्ण अपीलें कीं. उन्होंने लोगों से पानी की बचाने की अपील की. साथ में बेहतर पर्यावरण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की. इसके अलावा
- धार्मिक स्थलों, गांवों, शहरों और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का भी आह्वान किया.
- स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूत करने का संदेश दिया.
- देश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता को देखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया.
- किसानों से सतत कृषि के लिए रासायनिक मुक्त खेती अपनाने की सलाह दी.
- स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए तेल की खपत में 10 प्रतिशत कमी लाने और बाजरा जैसे पौष्टिक अनाज को बढ़ावा देने का आग्रह किया.
- रोजमर्रा की जिंदगी में योग, खेल और व्यायाम को शामिल करने पर भी जोर दिया.
10 सालों से चल रहा था निर्माण कार्य
श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर मठ के 71वें पीठाधीश्वर बालगंगाधरनाथ महास्वामी की स्मृति में बनाया गया है. यह उस पवित्र स्थल पर स्थित है जहां स्वामीजी ने अपनी आध्यात्मिक साधना की थी. ठीक उसी जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है, जो अनुयायियों के लिए गहरी आस्था का प्रतीक बन गई है.मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक द्रविड़ शैली में की गई है. इस परियोजना पर करीब 70 से 80 करोड़ रुपये का खर्च आया है. नींव लगभग दस वर्ष पहले रखी गई थी और अब यह पूरी तरह तैयार हो चुका है.