इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का दर्दनाक अंत, कनकपुरा में खेत से मिली 16 साल की बच्ची की लाश
कर्नाटक के कनकपुरा में 16 वर्षीय किशोरी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दोनों घर छोड़कर साथ रह रहे थे. मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद के दौरान चली गोली से किशोरी की मौत हो गई.
कर्नाटक के कनकपुरा से सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. सथानूर पुलिस ने शनिवार शाम एक खेत से 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका और आरोपी नाबालिग लड़का दोनों मजदूर परिवारों से थे.
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने दोनों अपने घरों से निकलकर सथानूर पहुंच गए थे. किशोरी ने अपने परिजनों से कहा था कि वह अपनी सहेली के साथ रहने जा रही है, लेकिन वह आरोपी लड़के के साथ रहने लगी. दोनों वहीं मजदूरी कर अपना खर्च चला रहे थे.
मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुआ विवाद
पुलिस जांच के अनुसार, 10 जुलाई को दोनों के बीच उस समय विवाद शुरू हुआ जब आरोपी लड़के ने किशोरी को मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करते हुए देख लिया. शक के कारण दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. बताया जा रहा है कि गुस्से में आरोपी ने अपने चाचा की बंदूक उठा ली और किशोरी को डराने का प्रयास किया. इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गई.
Also Read
- FIFA World Cup Final: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्व विजेता बनने की जंग, जानें कब और कहां देखें फीफा फाइनल
- रेल यात्रियों को बड़ी राहत, कानपुर और आगरा से कोलकाता के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन; जानें नए स्टॉपेज
- जिंदा या मरा हुआ अजगर लाओ, फ्री में गरमा-गरम पिज्जा ले जाओ! इस रेस्टोरेंट की अनोखी स्कीम वायरल
जिसकी वजह से नाबालिग की मौत हो गई. घटना के बाद घबराए आरोपी ने शव को पास के एक खेत में ले जाकर दफना दिया ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके. करीब एक सप्ताह तक यह मामला किसी की नजर में नहीं आया. लेकिन शुक्रवार को आरोपी के चाचा ने एक स्थानीय बार में शराब के नशे में पूरी घटना का जिक्र कर दिया.
शराब के नशे में खुला हत्या का राज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने बातचीत के दौरान बताया कि उसके भतीजे ने उसकी बंदूक से अपनी साथी की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को खेत में छिपा दिया. बार में मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सथानूर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में खेत की खुदाई कर शव बरामद कर लिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी के चाचा की भूमिका की भी जांच कर रही है और हथियार से जुड़े कानूनी पहलुओं की पड़ताल जारी है.