बेंगलुरू में इबोला का खतरा! युगांडा की महिला को किया आइसोलेट, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
युगांडा से आई एक महिला को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है. इस महिला को बेंगलुरु में लैंड करते ही शरीर में दर्द की परेशानी दिखाई दी, जिसके बाद महिला के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया. जानें क्या है पूरा मामला…
बेंगलुरु: इबोला ने भारत में भी कदम रख दिया है. हालांकि, किसी भारतीय को नहीं बल्कि युगांडा की एक 28 साल की महिला को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद आइसोलेशन में रखा गया है. दुनियाभर में इबोला वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी लोगों को प्रोटोकॉल फॉलो करने के निर्देश दिए हैं.
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने महिला के जांच सैंपल जमा कर दिए हैं. सावधानी के तौर पर उसे इंदिरा नगर में स्थित एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. मेडिकल टीमें महिला का नजदीक से नजर रही हैं. साथ ही सभी जरूरी टेस्ट भी किए जा रहे हैं.
इबोला प्रभावित इलाके से आई थी महिला:
अधिकारियों ने बताया है कि महिला एक इबोला प्रभावित इलाके से आई थीं. महिला को शरीर में दर्द जैसे हल्के लक्षण दिखाई दिए थे. इसके बाद ही उसके सैंपल लिए गए, जिसे जांच के लिए पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेज दिए गए हैं. इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. प्रोटोकॉल के अनुसार, एक बार फिर से जांच की जाएगी.
महिला की स्थिति स्टेबल:
अधिकारियों ने बताया कि महिला अभी ठीक है. उस पर करीब से नजर रखी जा रही है. हेल्थ डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि वह इबोला प्रभावित इलाके से आई थी, जिसके बाद उसके शरीर में दर्द हो रहा था. एहतियात के तौर पर महिला को एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया.
कर्नाटक में आइसोलेशन सेंटर:
बेंगलुरु में, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट डिजीज कोआइसोलेशन सेंटर के तौर पर उपलब्ध कराया गया है, जबकि एपिडेमिक डिजीज हॉस्पिटल को क्वारंटाइन और इलाज की सुविधा के तौर पर तय किया गया है. मंगलुरु में, न्यू मंगलुरु पोर्ट अथॉरिटी (NMPA) के अंतर्गत आने वाले श्रीनिवास पोर्ट हॉस्पिटल को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में उपलब्ध कराया गया है. वहीं, वेनलॉक डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल को आइसोलेशन और उपचार केंद्र के रूप में उपलब्ध कराया गया है.
और पढ़ें
- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में दिखा धुआं, मची अफरा-तफरी; जानें कैसी है यात्रियों और क्रू की स्थिति
- सीएम पद से इस्तीफा देने को तैयार हुए सिद्धारमैया! जानें किनके हाथों में होगी कर्नाटक की कमान
- 'राहुल कहेंगे तो छोड़ दूंगा कुर्सी', सिद्धारमैया के बयान से बढ़ी सियासी हलचल; क्या कर्नाटक संकट पर लगेगा 'फूल स्टॉप'