T20 World Cup 2026

Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, जानें पूरा मौसम अपडेट

Bengaluru Weather Update: बेंगलुरु और कर्नाटक के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मजबूत होने से बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है.

social media
Anvi Shukla

Bengaluru Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अब कर्नाटक में पूरी तरह से दस्तक दे दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर तटीय जिलों में तेज़ बारिश के साथ तेज़ हवाओं की चेतावनी दी गई है.

आईएमडी की ताज़ा चेतावनी के अनुसार, अगले चार दिनों तक कर्नाटक में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. तटीय और आंतरिक जिलों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी 

- दक्षिण कन्नड़ (Dakshina Kannada)

- उत्तर कन्नड़ (Uttara Kannada)

- उडुपी (Udupi)

- चिक्कमगलुरु (Chikkamagaluru)

- कोडगु (Kodagu)

- शिवमोग्गा (Shivamogga)

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

- बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, चामराजनगर, दावणगेरे, हासन और मैसूरु

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

- मांड्या, कोप्पल, कलबुर्गी और बीदर

बारिश की वजह क्या है?

आईएमडी बेंगलुरु के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'कर्नाटक में फैली भारी बारिश दो मौसमी सिस्टम के चलते हो रही है – मराठवाड़ा के ऊपर एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और तेलंगाना होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक फैला ट्रफ.' इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में बना एक पुराना साइक्लोनिक सिस्टम अब दक्षिण बांग्लादेश के पास सक्रिय है, जिससे पूरे राज्य में बारिश और तेज़ हो गई है.

बेंगलुरु का हाल

अगले 7 दिनों तक बेंगलुरु में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. दिन में तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और रात में 20 डिग्री तक बना रहेगा. 16 से 19 जून तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. 20 से 22 जून के बीच बारिश तेज़ हो सकती है. फिलहाल बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन जलभराव और ट्रैफिक को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.