Video: थाने में पुलिस वालों पर बरसाए थप्पड़, पकड़ी गर्दन, नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे का वीडियो वायरल
Bangalore Crime News: बेंगलुरु के पांडवपुरा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी. पूछताछ के दौरान युवक ने बदसलूकी करते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. यह घटना दबंगई और कानून व्यवस्था के बीच टकराव का गंभीर मामला बनकर सामने आई है.
Bangalore Viral Video: बेंगलुरु के पांडवपुरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पांडवपुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के बेटे ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों से मारपीट की. यह घटना पुलिस की कार्यवाही और दबंगई के टकराव का बड़ा उदाहरण बन गई है.
घटना पांडवपुरा पुलिस थाने की है, जहां एक विवादित मामले में पूछताछ के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे को बुलाया गया था. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान युवक ने अचानक पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. बात इतनी बढ़ गई कि उसने पुलिसकर्मियों को थाने के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया.इस घटना से थाने में अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत आरोपी को काबू में लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा BNS 132 के तहत मामला दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष का बेटा है. इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि कानून की रक्षा करने वाली पुलिस के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है.