रांची में झारखंड T20 फाइनल के दौरान JSCA स्टेडियम में भगदड़, 3 लोगों की हालत गंभीर
झारखंड प्रीमियर लीग का फाइनल मैच रोमांचक होने वाला था, लेकिन भगदड़ की घटना ने पूरे माहौल को प्रभावित कर दिया. प्रशासन अब इस मामले की पूरी जांच कर रहा है.
रांची: झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) के फाइनल मैच के दौरान JSCA स्टेडियम में भारी भीड़भाड़ और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. हजारों दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.
ङ घटना सोमवार को मैच शुरू होने से ठीक पहले हुई. दर्शक लंबे समय से गेट पर खड़े थे. सुरक्षा और प्रशासनिक देरी से लोगों का धैर्य टूट गया. भीड़ ने गेट तोड़ दिया और बैरिकेडिंग को धक्का मारकर अंदर घुसने की कोशिश की. इसी दौरान एक युवक और दो युवतियां भीड़ में फंस गईं और बुरी तरह घायल हो गईं. मौके पर मौजूद पैरामेडिक्स ने तुरंत तीनों घायलों को राज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Also Read
- 16 साल बाद मिला बिछड़ा पिता...गले लगते ही फूट-फूटकर रो पड़ा बेटा, एक व्हाट्सएप मैसेज ने फिर से जोड़ा पूरा परिवार
- रांची की अवनी केजरीवाल को CBSE के री-इवैल्यूएशन में मिले 24 अतिरिक्त अंक, 500 में 500 स्कोर कर बनीं टॉपर
- रांची में सड़क किनारे मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद गाड़ी से कुचला; 42 हड्डियां टूटीं
क्या था मामला?
दर्शक लंबे समय से टिकट और एंट्री को लेकर परेशान थे. मैच शुरू होने वाला था, तभी गेट पर भगदड़ मच गई. लोगों ने गेट तोड़ दिया और बैरिकेडिंग हटा दी. इस हादसे से स्टेडियम प्रबंधन, टिकट व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं.