गणतंत्र दिवस पर झारखंड के इन 12 जांबाज पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, जानें किसने क्या दिया है योगदान
गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 12 अफसरों और कर्मियों को विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. इसमें डीएसपी सुधीर कुमार और आईजी अनूप बिरथरे व पटेल मयूर कन्हैयालाल प्रमुख रूप से शामिल हैं.
रांची: गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान राज्य में उग्रवाद, संगठित अपराध और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को दिया गया है. झारखंड पुलिस मीडिया सेल ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की.
मीडिया सेल के अनुसार झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है. उनकी अगुवाई में कई संवेदनशील अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति बेहतर हुई.
और किन-किन लोगों को किया गया सम्मानित?
वहीं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड जगुआर रांची के अनूप बिरथरे और पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजन पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची के पटेल मयूर कन्हैयालाल को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है.
इन अधिकारियों ने राज्य में उग्रवादी संगठनों और संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ प्रभावी रणनीति अपनाकर कई बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया. गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में दो पुलिस उपाधीक्षक, तीन हवलदार और अन्य आरक्षी शामिल हैं.
क्यों दिया गया ये सम्मान?
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा झारखंड पुलिस को यह सम्मान राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिए गए योगदान के आधार पर दिया गया है.
पुलिस पदक पाने वालों में सुधीर कुमार, अनूप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैयालाल, संजय कुमार, कृष्णा कुमार छेत्री, अरुण कुमार ओझा, मारकुस सुनवार, जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर, सुफल ओड़ेया और मो. वसीम अख्तर शामिल हैं.
इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जोखिम भरी परिस्थितियों में भी साहस और समर्पण का परिचय दिया.
झारखंड पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा?
झारखंड पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरी पुलिस फोर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है. पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों ने इसे जनता के सहयोग और टीमवर्क का परिणाम बताया.
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी राज्य की सुरक्षा और शांति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे.गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान झारखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय है.
और पढ़ें
- कौन है एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली अनल दा? 30 साल से फैला रहा लाल 'आतंक', जानें पूरी कुंडली
- सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा का एनकाउंटर
- गिरिडीह में कर्ज के बोझ से परेशान मां-बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी