IMD

Koderma Bee Attack: जंगल में रील बना रहे थे चार लोग, एक गलती और हलक में फंसी चारों की जान, जानें फिर क्या हुआ?

झारखंड के कोडरमा में एक चौंकाने वाली खबरट सामने आई है. यहां रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के हमले ने चार युवाओं की जान खतरे में डाल दी.

x
Garima Singh

Koderma bee attack: झारखंड के कोडरमा में एक चौंकाने वाली खबरट सामने आई है. यहां रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के हमले ने चार युवाओं की जान खतरे में डाल दी. ये पूरी घटना चंदवारा खंड के गांव चौराही की बताई जा रही है. जब शुक्रवार सुबह के समय कुछ लड़के-लड़कियां जंगल में सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट कर रहे थे. इस दौरान एक पेड़ की डाल तोड़ने की वजह से मधुमक्खियों का झुंड भड़क गया और उसने युवाओं पर हमला बोल दिया.

जंगल में रील की शूटिंग कर रही छह लोगों की टीम में शामिल युवाओं ने बताया कि जैसे ही एक पेड़ की डाल तोड़ी गई, मधुमक्खियों का झुंड अचानक आक्रामक हो गया. टीम के दो सदस्य भागने में सफल रहे, लेकिन चार अन्य लोग मधुमक्खियों के घेरे में आ गए. मधुमक्खियों ने इन चारों को जगह-जगह डंक मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया, “पेड़ की डाल तोड़ते समय मधुमक्खियां अचानक भड़क गईं. जिनके पास कैमरा और अन्य सामान था, वे भाग नहीं पाए और जंगल में फंस गए.”

घायलों का अस्पताल में इलाज

हमले के बाद घायल चारों युवाओं को फौरन झुमरी तिलैया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी की हालत गंभीर है, और उनका इलाज चल रहा है. मधुमक्खियों के डंक से शरीर पर कई जगह सूजन और गंभीर दर्द की शिकायत सामने आई है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से जंगल में सावधानी बरतने की अपील की है.

हाल में मधुमक्खी के काटने से शख्स ने तोड़ा था दम 

हफ्ते भर पहले की बात है जब हाहालद्दी गांव में मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर धाबा बोल दिया. किसान इस अटैक में बुरी तहर से घायल हुआ.  मधुमक्खियों ने उसे शरीर पर कई जगह पर डांक मारा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. बाद में परिवारवाले किसी तरह उन्हें अस्पताल ले गए. लेकिन इलाज के दौरान ही किसान की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर सही इलाज न करने और समय रहते दूसरे जगह रेफर न करने का आरोप लगाए था, वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक किसान के भाई ने ही खुद उसे रेफर करने से मना किया था.