हरियाणा के ADGP ने क्यों की आत्महत्या? सुसाइड नोट से खुला बड़ा राज
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे कुमार के आवास के साउंडप्रूफ बेसमेंट में हुई. उन्होंने सेक्टर 11 स्थित अपने घर में कुर्सी पर बैठे-बैठे अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली.
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अब इस मामले में पुलिस ने 'वसीयत' और एक सुसाइड नोट बरामद किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड नोट में नौकरी से जुड़ी समस्याओं और असंतोष का ज़िक्र है. फ़िलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है.
चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे कुमार के आवास के साउंडप्रूफ बेसमेंट में हुई. उन्होंने सेक्टर 11 स्थित अपने घर में कुर्सी पर बैठे-बैठे अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. आत्महत्या करने से पहले कुमार ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को परिसर से बाहर जाने का निर्देश दिया और फिर तहखाने में चले गए, जहां उन्होंने एक कुर्सी पर बैठकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर गई है IAS पत्नी
Also Read
- Haryana ADGP Suicide: हरियाणा के पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, ADGP वाई एस पूरन ने की आत्महत्या, पत्नी है IAS अधिकारी
- बड़ी बहन ने पहने छोटे कपड़े तो छोटे भाई ने दी खौफनाक मौत, 9 साल पहले की थी लव मैरिज
- उत्तराखंड में इंदौर के राजा रघुवंशी जैसे मर्डर की साजिश, पत्नी ने ऑनलाइन ऑर्डर किया हथौड़ा, जानें पति ने कैसे किया बड़ी साजिश का पर्दाफाश
एडीजीपी वाई एस पूरन की पत्नी एक आईएएस अधिकारी हैं, जो इस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जरूरी कार्रवाई शुरू की. पूरन की अचानक आत्महत्या की खबर से पूरे पुलिस विभाग और राज्य प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई. एडीजीपी पूरन अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और सख्त अनुशासन के लिए जाने जाते थे. उनकी मौत से विभाग में गहरी स्तब्धता फैल गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है.