भारी बारिश से रूकी Cyber City गुरुग्राम की रफ्तार, वीडियो में देखएं जलभराव से ट्रैफिक कैसे हुआ ठप
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें दोपहर और शाम को बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया था.
Social Media
Heavy Rain in Gurugram: सोमवार को गुड़गांव में भारी बारिश के कारण यातायात जाम और जलभराव की स्थिति रही, जिससे प्रमुख मार्ग ठप हो गए. एनएच 8, बादशाहपुर, मानेसर और सोहना सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए, जहां पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, जिसमें दोपहर और शाम को बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया था.
भीषण जाम से लोग परेशान
Also Read
- 10 ट्रेनें 1 सितंबर को रद्द, बाढ़ बनी मुसिबत, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी
- 'डॉक्टर हैंडराइटिंग सुधारे या...', हाईकोर्ट ने सभी सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों को दिए निर्देश, कहा अपनी बीमारी का इलाज समझना संवैधानिक अधिकार
- Faridabad Road Accident: फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ड्रेन में गिरने से तीन लोगों की मौत
प्रमुख सड़कों पर भीषण जाम लग गया है, जिससे कई जगहों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं. सड़कों पर पानी भर जाने के कारण, खासकर अंडरपास और निचले इलाकों में, यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आईएमडी ने 3 सितंबर को गरज और बिजली के साथ बारिश का एक और दौर आने की भविष्यवाणी की है.