चंडीगढ़: अगर आप भी हरियाणा में फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए अप्लाई करने वाले हैं तो आज लास्ट चांस है. Haryana Staff Selection Commission ने फॉरेस्ट गार्ड के भारी पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी कर दिया था. इस भर्ती की प्रमुख विशेषता यह है कि आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से ही शुरु कर दिया गया है. आज 3 फरवरी 2026 को एप्लीकेशन विंडो को क्लोज कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही फॉर्म जमा करना होगा. आज लास्ट डे है इसलिए वेबसाइट पर दबाव बढ़ सकता है.
फॉरेस्ट गार्ड का पद राज्य के वन विभाग से जुड़ा होता है. चयनित उम्मीदवारों को वन क्षेत्र की सुरक्षा, वन्य जीवों की देखरेख और अवैध गतिविधियों पर नजर रखने जैसे दायित्व निभाने होंगे. यह पद रोजगार के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण से भी सीधा संबंध रखता है.
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 प्लस 2 रखी गई है. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इससे ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों के युवाओं को भी सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा.
भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 779 पद निर्धारित किए गए हैं. विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है. सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और पूर्व सैनिकों के लिए भी सीटें तय हैं. इससे अलग अलग पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा.
इस भर्ती में आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है. यानी किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी को फॉर्म भरने के लिए कोई राशि जमा नहीं करनी होगी. यह सुविधा विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं.
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है. आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी. जो उम्मीदवार निर्धारित आयु सीमा के अंतर्गत आते हैं, वे पात्र माने जाएंगे.
इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें. समय पर और सही जानकारी के साथ किया गया आवेदन ही सफलता की दिशा में पहला कदम होगा.
जो कैंडिडेट्स हरियाणा HSSC फॉरेस्ट रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.