Haryana BJP President: 43 साल बाद हरियाणा बीजेपी को मिली महिला प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अर्चना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा आलाकमान ने 43 साल बाद हरियाणा में किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. पानीपत की रहने वाली रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना गुप्ता को संगठन में लंबे अनुभव और समर्पण का इनाम मिला है.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

भाजपा आलाकमान ने 43 वर्षों बाद किसी महिला को हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा की पिछली टीम में मोहन लाल बडौली के साथ महामंत्री के पद पर थी. बता दें कि  1980 में डा. कमला वर्मा के रूप में सूबे को पहली महिला अध्यक्ष मिली थीं. डॉ. कमला 1983 तक इस पद पर रहीं. अब पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर महिला के रूप में डॉ. अर्चना गुप्ता को यह जिम्मेदारी देकर उनके संगठन के प्रति समर्पण का ईनाम दिया है.

डॉ. अर्चना गुप्ता के बारे में जान‌िए

हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं डॉ. अर्चना गुप्ता मूलरूप से पानीपत की रहने वाली हैं. रेडियोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उनकी नियुक्ति को से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक पॉजीटिव संदेश गया है कि पार्टी में संगठनात्मक अनुभव को वरीयता दी जाती है. 2024 में राई के पूर्व विधायक मोहन लाल बडौली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो उनकी टीम में कुष्ण कुमार बेदी और सुरेंद्र पूनिया के साथ डॉ. अर्चना गुप्ता को भी महामंत्री की जिम्मेदारी मिली थी.

बोलीं- मैं आपका लगाया हुआ पौधा हूं ...

गुरुवार को जब डा. अर्चना गुप्ता के नाम का ऐलान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुआ तो उन्होंने सबसे मोहन लाल बडौली को ही कॉल लगाई. बोलीं- अध्यक्ष जी, मैं आपका ही लगाया हुआ पौधा हूं, बहुत- बहुत धन्यवाद. बता दें कि महिलाओं में से अध्यक्ष पद के लिए डा. सुधा यादव, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और सांसद संजय भाटिया के अलावा पूर्व विधायक दीपक मंगला, और पूर्व मंत्रियों में कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर और कमल गुप्ता का भी नाम चल रहा था.