menu-icon
India Daily

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 2020 से 17वीं बार जेल से बाहर

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. कोर्ट ने उनकी 21 दिन की पैरोल मंजूर कर ली है. अब वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलकर सिरसा जाएंगे.

Shilpa Shrivastava
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 2020 से 17वीं बार जेल से बाहर
Courtesy: Pinterest

हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर पैरोल मिल गई है. कोर्ट ने उनकी 21 दिन की पैरोल मंजूर कर ली है. अब वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलकर सिरसा जाएंगे. बता दें कि साल 2020 से अब तक यह उनकी 17वीं रिहाई है. खुद को गॉडमैन बताने वाले गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो महिला अनुयायियों के रेप का दोषी पाया गया था. कोर्ट ने उन्हें 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी. तीन महीने पहले मई 2026 में भी उन्हें 30 दिन की पैरोल मिली थी.

गुरमीत राम रहीम पहली बार अक्टूबर 2020 में एक दिन के लिए जेल से बाहर आए थे. उसके बाद पैरोल और फर्लो का सिलसिला जारी रहा. अब तक वे कुल 450 दिन से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुके हैं.

साल-दर-साल पैरोल का हिसाब:

  • साल 2021 में उन्हें एक बार कुछ घंटों के लिए छोड़ा गया.

  • साल 2022 में तीन बार कुल 91 दिन की पैरोल मिली.

  • साल 2023 में भी तीन बार 91 दिन के लिए बाहर आए.

  • साल 2024 में तीन बार कुल 91 दिन की रिहाई हुई.

  • साल 2025 में तीन बार 91 दिन के लिए पैरोल मिली.

बता दें कि साल 2026 में अब तक तीन बार पैरोल मिल चुकी है- जनवरी में 40 दिन, मई में 30 दिन और अब अगस्त में 21 दिन. पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा स्थित अपने डेरा पहुंचने वाले हैं. प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के इंतजाम में जुटी हुई है. यह लगातार मिल रही पैरोल चर्चा का विषय बनी हुई है.